फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Had to withdraw 1500 from ATM for household expenses, lost one lakh

Chandigarh News: घर खर्च के लिए एटीएम से निकालने थे 1500, एक लाख लाख गंवाए

Tue, 22 Aug 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Had to withdraw 1500 from ATM for household expenses, lost one lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नयागांव। इलाके में रहने एक महिला को एटीएम से पैसे निकालना तब भारी पड़ गया जब एटीएम बूथ पर पहले से ही मौजूद शख्स ने धोखे से कार्ड बदलकर अलग-अलग जगहों से शॉपिंग करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। इस बात का पता महिला को तब चला जब बैंक की ओर से एसएमएस आए। इसके बाद उसने कार्ड को ब्लॉक करवाया। महिला ने आरोप लगाया है कि एटीएम में कोई गार्ड मौजूद नहीं था। इस वजह से उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। सोमवार को मोहाली साइबर क्राइम में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

वार्ड नंबर 1 की रहने वाली अनीता ने शिकायत में बताया कि उसका खाता नयागांव के यूको बैंक में है और वह शुक्रवार को लगभग ग्यारह बजे भगत सिंह चौक के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। उस समय पहले से ही एक शख्स एटीएम बूथ के अंदर था। उसने उसे पहले पैसे निकालने के लिए कहा और थोड़ा पीछे होकर खड़ा हो गया। जब में पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी करके जाने लगी तो आरोपी ने बातों में लगा लिया। इस दौरान उसने उसका कार्ड बदल लिया। घर आकर देखा तो उसके फोन पर बैंक के संदेश आने शुरू हो गए। आरोपी ने अलग-अलग जगहों से कार्ड इस्तेमाल कर शॉपिंग की और एक लाख नकदी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed