फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Had to be beaten expensive .. Now Manager facing FIR

पिटाई करना पड़ा महंगा.. अब मैंनेजर साहब झेल रहे एफआईआर

Sun, 02 Feb 2020 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Had to be beaten expensive .. Now Manager facing FIR
चंडीगढ़। कजहेड़ी के एक होटल में बाथरूम का इस्तेमाल करने पर युवक की पिटाई के मामले में सेक्टर 36 थाना पुलिस ने होटल मैनेजर गौरव कुमार समेत चार अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के पिता ने मामले में एफआईआर न दर्ज करने पर हाईकोर्ट में अर्जी दायर की थी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यूटी प्रशासन, डीजीपी, एसएसपी को नोटिस भेजा था। इसके बाद पुलिस ने आनन फानन में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 11 नवंबर 2019 को कजहेड़ी स्थित एक होटल में बाथरूम का उपयोग करने पर होटल के मैनेजर व अन्य लोगों ने एक युवक को इतना मारा था कि उसके चेहरे पर पांच जगह फ्रैक्चर हो गया था। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़ित परिवार को ही परेशान कर रही थी। इसके साथ ही समझौता करने के लिए दबाव बनाने लगी। इससे परेशान होकर युवक के पिता ने हाईकोर्ट में अपील की। इस पर हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन, डीजीपी, एसएसपी को नोटिस जारी जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed