फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurnam Singh Chaduni and Sanyukta Samaj Morcha may came together for Punjab Assembly Election

पंजाब विधानसभा चुनाव: नए गठबंधन की सुगबुगाहट, संयुक्त समाज मोर्चा और गुरनाम चढ़ूनी आ सकते हैं साथ

Sun, 09 Jan 2022 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 03:19 PM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में 13 माह किसान आंदोलन चलाने वाले संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल 32 संगठनों में से कुछ संगठनों ने चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त समाज मोर्चा बनाया था। वहीं गुरनाम चढ़ूनी पहले ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।  

विज्ञापन
Gurnam Singh Chaduni and Sanyukta Samaj Morcha may came together for Punjab Assembly Election
बलबीर राजेवाल और गुरनाम चढ़ूनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की सियासत में तीसरे बड़े गठबंधन की सुगबुगाहट सुनाई देनी लगी है। किसान आंदोलन से निकले संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) और हरियाणा के किसान नेता गुरनाम चढूनी एक मंच पर आने की तैयारी कर रहे हैं। गठबंधन को लेकर रविवार को एसएसएम की बैठक में चढूनी ने बलबीर राजेवाल से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने गठबंधन के संकेत दिए। बलबीर राजेवाल ने भी कहा कि हम साथ हैं। गठबंधन पर फैसला करने के लिए तालमेल कमेटी बना दी गई, जो जल्द इस पर फैसला करेगी।

विज्ञापन


चढूनी 2022 के चुनावी रण 
में उतरने के लिए संयुक्त संघर्ष पार्टी की घोषणा कर चुके हैं। चंडीगढ़ में रविवार को संयुक्त समाज मोर्चा के 10 प्रत्याशियों की घोषणा की जानी थी। इस बीच अचानक चढूनी किसान भवन में चल रही संयुक्त समाज मोर्चा की बैठक में पहुंच गए। उनकी उपस्थिति को लेकर हर कोई हैरान था। हालांकि इसके बाद एसएसएम के नेता बलबीर राजेवाल ने चढूनी के साथ वार्ता की, जिसके बाद चढूनी वहां से बाहर आ गए। 
विज्ञापन


राजेवाल से मुलाकात के बाद गठबंधन को लेकर चढूनी ने बताया कि बात शुरू हुई है। जल्द ही इस पर फैसला किया जाएगा। बैठक के उपरांत राजेवाल ने भी गठबंधन को लेकर कहा कि हम सब किसान एक साथ हैं। संयुक्त संघर्ष पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर मोर्चा की ओर से एक तालमेल कमेटी बनाई गई है। कमेटी द्वारा जल्द ही दोनों के बीच सीट बंटवारे को लेकर फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों की घोषणा पर लगाई रोक
दोनों किसान नेताओं ने पंजाब चुनाव को लेकर रविवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करनी थी, लेकिन एक नए सियासी समीकरण के बाद संयुक्त समाज मोर्चा और संयुक्त संघर्ष पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की सूची पर रोक लगा दी गई है। अब तालमेल कमेटी द्वारा सीटों पर चर्चा के बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

हमारा सभी का एक परिवार है। सभी एक साथ हैं। यदि नहीं भी हैं तो समय के साथ फिर से एक बार एकत्र हो जाएंगे और पंजाब को भ्रष्ट राजनीति से मुक्ति दिलाएंगे। - बलबीर सिंह राजेवाल, किसान नेता, संयुक्त समाज मोर्चा


गठबंधन को लेकर आज बात शुरू हुई है, अब तक लगभग हर रोज बात होगी। मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो अच्छा होगा। जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। - गुरनाम सिंह चढूनी, किसान नेता, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed