फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurmeet ram rahim vishnu form viral video controversy

राम रहीम की मुसीबतें बढ़ी, हिन्दू संगठनों ने की शिकायत

Sun, 17 Jan 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Sun, 17 Jan 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim vishnu form viral video controversy

'विष्णु रूप' वाला वीडियो वायरल होने बाद डेरा सिरसा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुसीबतें और ज्यादा बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


जीरकपुर के बाद अब उन पर मोगा में हिंदू जत्थेबंदियों ने भगवान विष्णु स्वांग में वीडियो शूट करवा कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

विश्व हिंदू शक्ति एवं आल इंडिया हिंदू फेडरेशन के नेताओं ने मीटिंग के बाद उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस को शिकायत सौंपी है। इसमें उन्होंने डेरा सिरसा प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोलते कार्रवाई की मांग की है।

इंसाफ न मिला तो देशव्यापी संघर्ष करेंगे

gurmeet ram rahim vishnu form viral video controversy

डीएसपी सिटी हरिंदर सिंह डोड ने शिकायत की पुष्टि करते कहा कि इस मामले में कानूनी राय हासिल करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विश्व हिंदू शक्ति एवं आल इंडिया हिंदू फेडरेशन के नेता राहुल शर्मा, रमनदीप शाही, पंडित राजेश गौड़, जिम्मी सदाना, शिव टंडन, मनोज अरोड़ा एवं अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि डेरा सिरसा प्रमुख ने भगवान विष्णु स्वांग में वीडियो शूट करवा कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में इंसाफ के लिए पुलिस को शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने इंसाफ न दिया तो वे देशव्यापी संघर्ष के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed