फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurmeet Ram Rahim Singh came out of jail got parole for 40 days Barnawa Ashram in Baghpat

Ram Rahim: जेल से पैरोल पर बाहर आया गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत के साथ कड़ी सुरक्षा में रवाना हुआ बागपत

Sat, 15 Oct 2022 08:17 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Oct 2022 08:17 AM IST
सार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह शनिवार की सुबह 6:55 पर हरियाणा की सुनारिया जेल से बाहर आ गया। यहां से सीधा बागपत के लिए रवाना हो गया। गुरमीत राम रहीम सिंह की 40 दिन की पैरोल मिली है

विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim Singh came out of jail got parole for 40 days Barnawa Ashram in Baghpat
गुरमीत राम रहीम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा की सुनारिया जेल में कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। शनिवार सुबह 6:55 बजे कड़ी सुरक्षा में उसे यूपी के बागपात ले जाया गया। उसे जेल से लेने के लिए हनीप्रीत, प्रीतम, हर्ष अरोड़ा और छत्रपाल अरोड़ा भी आए हुए थे। डीएसपी यशपाल खटाना के नेतृत्व में रोहतक पुलिस राम रहीम को यूपी के बागपत छोड़ने गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हरियाणा की सुनारिया जेल में कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की 40 दिन की पैरोल अर्जी स्वीकार कर ली गई है। यह कदम आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले उठाया गया है। आदमपुर में तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इससे पहले, डेरा प्रमुख को जून में एक महीने की पैरोल पर रिहा किया गया था। गुरमीत राम रहीम डेरा के सिरसा स्थित मुख्यालय में अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से दुष्कर्म के दोष में 20 साल कारावास की सजा भुगत रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उसे अगस्त 2017 में पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। गुरमीत राम रहीम को 2002 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 2019 में करीब 16 साल पूर्व एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी करार दिया गया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed