{"_id":"64d232675aa51ae8da09d796","slug":"gurdaspur-youth-died-in-a-road-accident-in-mexico-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अधूरी रह गई अमेरिका जाने की ख्वाहिश, मैक्सिको में सड़क हादसे में गुरदासपुर के युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: अधूरी रह गई अमेरिका जाने की ख्वाहिश, मैक्सिको में सड़क हादसे में गुरदासपुर के युवक की गई जान
Tue, 08 Aug 2023 05:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Aug 2023 05:50 PM IST
सार
मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें पता चला था कि गुरपाल सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप में घायल हो गया। मगर मंगलवार को गांव के निवासी चेयरमैन ठाकुर सिंह ने उन्हें बताया कि गुरपाल सिंह के एजेंट ने बताया है कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले दिनों मैक्सिको में एक बस गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में अमेरिका जा रहे करीब 16 युवकों की जान चली गई थी। इनमें एक युवक पंजाब के गुरदासपुर जिले के ब्लाक काहनूवान के गांव बागड़िया का रहने वाला है। युवक की पहचान गुरपाल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक गुरपाल सिंह इकलौता बेटा था और अच्छे भविष्य के खातिर एक महीना पहले ही सात जुलाई को घर से निकला था। अमेरिका जाने की उसकी ख्वाहिश अधूरी रह गई। एक महीने बाद बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मृतक के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि गुरपाल सिंह एक महीने पहले एक स्थानीय एजेंट और एक अन्य हाजीपुर के एजेंट के माध्यम से अमेरिका जाने के लिए घर से रवाना हुआ था। गुरपाल सिंह को अमेरिका भेजने के लिए मोटी राशि का प्रबंध किया था। 40 लाख रुपये उन्होंने एजेंट को अदा कर दिए थे।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें पता चला था कि गुरपाल सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप में घायल हो गया। मगर मंगलवार को गांव के निवासी चेयरमैन ठाकुर सिंह ने उन्हें बताया कि गुरपाल सिंह के एजेंट ने बताया है कि उसकी मौत हो चुकी है। पारिवारिक सदस्य इकलौते बेटे की मौत के कारण भारी सदमे में हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से गुरपाल सिंह के शव को जल्द से जल्द गांव पहुंचाने की अपील की।