फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurdaspur terror attack, homegurad told story of terror

'मौत' के बीच साढ़े 11 घंटे गुजारने वाले होमगार्ड की आपबीती

Tue, 28 Jul 2015 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दीनानगर (गुरदासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, दीनानगर (गुरदासपुर) Updated Tue, 28 Jul 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
gurdaspur terror attack, homegurad told story of terror

मुझे कुछ याद नहीं है, कैसे मैंने मौत के बीच गुजारे। एक-एक गोली की आवाज उठती तो कलेजा कांप उठता था। भगवान को याद करता। फिर सोचता कि अगर मौत आनी है तो आनी ही है, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी।

विज्ञापन


मेरी जान में जान तो तब आई, जब पंजाब पुलिस के अधिकारी सर्च कर वापस जाने लगे तो मैं भांग की झाड़ियों से उठ खड़ा हुआ और कहा कि मैं मुलाजिम हूं। लेकिन लोगों ने मुझे आतंकी समझ लिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह कहना था होम गार्ड जय चंद का, जिसने क्रॉस फायरिंग में 11.30 घंटे तक भांग की झाड़ियों में लेटकर अपनी जान बचाई।

जयचंद की आपबीती उसी की जुबानी

gurdaspur terror attack, homegurad told story of terror

45 साल का जय चंद नाइट ड्यूटी पर तैनात था। उसका कहना है कि हम चारों जवान सुबह थाने पहुंचे थे और अभी आराम कर रहे थे कि तीन बंदूकधारी उनके कमरे में घुस आए। उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं, मैं समझ गया कि ये आतंकी हैं। मैंने तत्काल खिड़की से छलांग लगा दी। पीछे से आवाज आई इनको पकड़ो, लेकिन मैं कूद चुका था।

मैं वर्दी में था और कहीं मेरी खाकी मेरी जान की दुश्मन न बन जाए, इसलिए भांग में ऐसे लेट गया जैसे कोई डेड बाडी होती है। दोनों तरफ से ग्रेनेड फेंके जा रहे थे, अगर मैं खड़ा होता तो पंजाब पुलिस के जवानों ने छलनी कर देना था, अगर बच जाता तो आतंकवादियों का शिकार बन जाना था। कई बार घर और बच्चों की याद आई।

यह सोचकर दिल दहल रहा था कि मुझे कुछ हो गया तो उनका लालन पालन कैसे होगा ? 4.45 पर जब जयचंद बाहर निकला तो पब्लिक आतंकी समझ उस पर टूट पड़ी, लेकिन अधिकारियों ने स्थिति को काबू में किया। लोगों में जबरदस्त गुस्सा था, भारत माता की जय के नारे अधिकारियों का हौसला बढ़ा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed