फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurdaspur's Woman Returned Home From Kuwait

वतन वापसीः मानव तस्करी का शिकार हुई गुरदासपुर की महिला कुवैत से घर लौटी, भावुक थे पल

Sat, 27 Jul 2019 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gurdaspur's Woman Returned Home From Kuwait
सांकेतिक तस्वीर

मानव तस्करी का शिकार हुई गुरदासपुर की एक महिला को शुक्रवार को कुवैत से भारत वापस लाया गया। एजेंट की धोखाधड़ी का शिकार हुई इस महिला को नई दिल्ली एयरपोर्ट से सीधा मोहाली लाया गया।

विज्ञापन


बच्चों ने गुरदासपुर में लीगल सर्विस अथॉरिटी के पास अपनी मां को वापस लाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी और विदेश मंत्रालय के प्रयासों से यह महिला अपने देश लौट सकी।
विज्ञापन


पंजाब स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के मेंबर सेक्रेटरी रूपिंदरजीत चहल ने महिला से मुलाकात कर उसकी आपबीती सुनी। गुरदासपुर के मुखत्यार सिंह नाम के एजेंट ने इस महिला को कुवैत में वर्क परमिट का लालच देकर वहां भेजा था। महिला को पहले दुबई ले जाया गया, जहां से उसे कुवैत भेज दिया गया। कुवैत पहुंचने पर महिला को एक घर में कैद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ पूछने पर मारपीट की जाती। उससे वहां जबरन बंधुआ मजदूरों की तरह काम लिया गया। उसे खाने के लिए न के बराबर ही दिया जाता। महिला को भारत में अपने परिवार से संपर्क भी नहीं करने दिया जाता था।

इधर, महिला की कोई खोज खबर न मिलने पर उसके परिवार को चिंता हुई। महिला के छोटे-छोटे बच्चों ने गुरदासपुर में लीगल सर्विसिज अथॉरिटी से संपर्क कर अपनी मां को वापस लाने के लिए मदद मांगी। 

बच्चों की शिकायत पर ही महिला को विदेश भेजने वाले एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस ने एजेंट मुखत्यार सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद महिला के बारे में जानकारी मिली। विदेश मंत्रालय के जरिए कुवैत में भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया। तब महिला को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हुई।

एक समाज सेवी संस्था के जरिए महिला की देश वापसी का इंतजाम हुआ। यह महिला शुक्रवार को कुवैत से नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। जहां उसे लेने के लिए गुरदासपुर लीगल सर्विस अथॉरिटी की सेक्रेटरी महिला के बच्चों के साथ रिसीव करने पहुंचे। नई दिल्ली से महिला को सीधे मोहाली लाया गया, जहां उसका मेडिकल चेकअप करवाया गया। 

करवाई जाएगी काउंसिलिंग, महिला को दिया एक लाख रुपये मुआवजा
रूपिंदरजीत चहल ने कहा कि अथॉरिटी महिला का इलाज करवाएगी। साथ ही उनकी काउंसिलिंग भी करवाई जाएगी, ताकि महिला मानसिक दबाव से उभरकर दोबारा सामान्य जीवन जी सके। चहल ने महिला को एक लाख रुपये का मुआवजा भी दिया। उन्होंने बताया कि यह मुआवजा पंजाब विकटिम कंपनसेशन स्कीम 2017 के तहत दिया गया है, जिसमें पीड़ित व उसके परिवार के लिए मुआवजे का प्रावधान है। 

इसमें मानव तस्करी का शिकार हुए लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लड़के-लड़कियां विदेश में काम करने के लिए इतने उतावले हैं कि एजेंट उनका फायदा उठा रहे हैं। नाजायज तरीके से विदेश भेजकर उनका शोषण किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ पंजाब स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के एडिशनल मेंबर सेक्रेटरी मनदीप मित्तल व गुरदासपुर लीगल सर्विस अथॉरिटी की सेक्रेटरी राणा कंवरदीप भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed