{"_id":"59c36e2f4f1c1b9b688b5cdd","slug":"gurdas-toor-revealed-truth-of-ram-rahim-dera-sacha-sauda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम के डेरे में नरकंकाल को लेकर इस शख्स ने किया बड़ा दावा, बोला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम के डेरे में नरकंकाल को लेकर इस शख्स ने किया बड़ा दावा, बोला...
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में नरकंकाल दफन होने को लेकर एक शख्स ने बड़ा दावा किया है। उसने जो कुछ बताया है, वह काफी हैरान करने वाला है। दरअसल डेरा सच्चा सौदा के पूर्व सेवादार गुरदास तूर ने डेरा सच्चा सौदा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पीआर नैन पर एसआईटी को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
गुरदास तूर का कहना है कि पीआर नैन एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं कोई अनपढ़ शख्स नहीं जो मोक्ष के नाम पर अनुयायियों की अस्थियों को डेरा की जमीन में दफन की बात करें। तूर का कहना है कि डेरा की ओर से पिछले दो-तीन सालों में अस्थियां जमीन में दफनाने का काम शुरू किया गया, क्योंकि जिन लोगों की हत्या करके शव जमीन में दफनाए गए हैं, उनके राज से कभी कोई पर्दा न उठा सके।

फकीरचंद को मारकर डेरे में ही दफन कर दिया गया
Ram Rahim singh
तूर का कहना है वर्ष 2010 में सीबीआई ने डेरा के पूर्व प्रबंधक फकीर चंद मामले में एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई की जांच में ये बात साफ तौर पर सामने आई कि फकीर चंद को किसी ने डेरा से बाहर निकलते हुए नहीं देखा। ऐसे में डेरा के अंदर ही उसकी हत्या करके उसकी लाश डेरे में ही दफन कर दी गई।
पूर्व सेवादार गुरदास तूर का कहना है कि डेरा प्रबंधन जमीन में आस्था की अस्थियां दफन की बात करके असली राज को दबाना चाहता है। इसलिए सरकार इस मामले की सीबीआई से जांच करवाए, ताकि असल सच्चाई सामने आ सके।
सरकार गंभीरता से इस मामले की जांच करवाएगी तभी पता चलेगा कि डेरा की जमीनों में अस्थियां निकलती हैं या नर कंकाल। अगर सरकार ने डेरा प्रबंधन की बातों पर भरोसा करके जांच नहीं करवाई तो डेरा की जमीनों में दफन राज कभी बाहर नहीं आ सकेगा।