फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurbaz Singh won the President election in SD College

छात्रसंघ चुनाव: SD कॉलेज में गुरबाज सिंह और पीजीजीसीजी में शीनम रावत बनीं अध्यक्ष, छात्रों ने मनाया जश्न

Tue, 18 Oct 2022 07:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 07:30 PM IST
सार

सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमन में अध्यक्ष पद पर सुनीत ने बाजी मारी। वहीं, नैना नाथ उपाध्यक्ष, तान्या सचिव व परनीत संयुक्त सचिव चुनी गईं। उम्मीदवारों ने जीत के बाद कॉलेज में जमकर डांस किया।

विज्ञापन
Gurbaz Singh won the President election in SD College
जीत का जश्न मनातीं शीनम रावत और उनके समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने बाजी मारी। सोई के उम्मीदवार गुरबाज सिंह बाठ अध्यक्ष चुने गए। वहीं, अक्षदीप सिंह उपाध्यक्ष, लक्ष सचिव और अंश गोयल संयुक्त सचिव चुने गए। कॉलेज में मतदान के लिए सुबह आठ बजे से ही छात्र-छात्राएं पहुंचने शुरू हो गए थे। पुलिस ने उन्हें 9 बजे के बाद कॉलेज में जाने दिया। 

विज्ञापन


यहां मतदान के लिए लंबी कतारें लग गईं। कॉलेज स्टाफ पहचान पत्र देखने के बाद ही विद्यार्थियों को अंदर जाने दे रहा था। मतदान बहुत ही शांतिपूर्ण रहा। मतदान के लिए सुबह 11 बजे तक प्रवेश दिया गया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर सोई के गुरबाज सिंह बाठ की जीत की घोषणा के साथ छात्रों जश्न मनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पीजीजीसीजी-42 में शीनम रावत निर्विरोध अध्यक्ष बनीं 
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (पीजीजीसीजी) सेक्टर-42 में शीनम रावत अध्यक्ष, अंजलि राणा उपाध्यक्ष और मिली शर्मा सचिव चुनी गईं। अध्यक्ष और सचिव निर्विरोध रहीं जबकि उपाध्यक्ष के लिए मतदान करवाया गया। कॉलेज की छात्राओं ने जीत की खुशी मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gurbaz Singh won the President election in SD College
जीत का जश्न मनाते सोई अध्यक्ष गुरबाज सिंह बाठ व उनके समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एमसीएम डीएवी में शहिस्ता निर्विरोध अध्यक्ष 
मेहर चंद महाजन (एमसीएम) डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 में छात्रसंघ चुनाव में बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्रा शहिस्ता निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुनी गईं। बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष की ही छात्रा अनामिका यादव उपाध्यक्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष की मइशा खुराना सचिव और बीए प्रथम वर्ष की तान्या संयुक्त सचिव चुनी गईं। छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं की उपस्थिति कम रही क्योंकि ज्यादातर विद्यार्थी त्योहारी सीजन के चलते अपने-अपने घर जा चुके हैं। एमसीएम में छात्राओं की संख्या लगभग पांच हजार है। चुनाव में कुल 904 छात्राओं ने मतदान का उपयोग किया। 

देव समाज कॉलेज फॉर वुमन में सुनीत ने मारी बाजी 
सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमन में अध्यक्ष पद पर सुनीत ने बाजी मारी। वहीं, नैना नाथ उपाध्यक्ष, तान्या सचिव व परनीत संयुक्त सचिव चुनी गईं। उम्मीदवारों ने जीत के बाद कॉलेज में जमकर डांस किया। कॉलेज की 1400 छात्राओं में से 576 ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां कुल 44 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले सुबह 10:30 बजे मतदान शुरू हुआ जो दोपहर 12 बजे तक चला। काउंटिंग दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई और परिणाम दोपहर दो बजे आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed