{"_id":"05a9027b374a0d16158e8c2264d564d7","slug":"gun-shot-in-golden-temple-amritsar-sewadar-critically-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण मंदिर में गोली चली, सेवादार को लगी, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण मंदिर में गोली चली, सेवादार को लगी, दहशत में लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 14 Jan 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में अचानक गोली चल गई, जो एसजीपीसी के एक सेवादार को लगी। इस तरह गोली चलने से परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस हरमंदिर साहिब व उसके आसपास सतर्क हो गई। गोली किस ने चलाई व कहां से चलाई गई पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ गोली चलाने वाले का कोई सुराग नहीं लगा है। गोली एक बंदूक की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसजीपीसी का कर्मचारी गुरप्रीत सिंह हरमंदिर साहिब कांप्लेक्स में ड्यूटी पर तैनात था कि अचानक एक गोली आई और उनकी पगड़ी को चीरती छाती के पास सरकती हुई जैकेट को फाड़कर निकल गई। दहशत के कारण गोली लगने से गुरप्रीत मौके पर गिर गया।
विज्ञापन
इसको देखते हुए श्रद्धालुओं में भी कुछ समय के लिए दहशत व अफरातफरी फैल गई। मौके पर ही तुरंत अन्य सेवादार पहुंचे और गुरप्रीत को इलाज के लिए पहुंचाया। गोली 315 बोर की बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने बताया कि हरमंदिर साहिब में हालात पूरी तरह काबू में है।
मामला पुलिस के फोरेंसिक विंग को सौंपा दिया गया है। प्रभावित गुरप्रीत सिंह पूरी तरह ठीक है। प्राथमिक जांच के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि गोली जलियांवाला बाग साइड से आई लगती है।
पुलिस जांच कर रही है कि 315 बोर के हथियार किस किस के पास जिले में हैं। आम तौर पर इस बोर के हथियार पुलिस के कर्मचारियों को दिए जाते हैं जो फील्ड में ड्यूटी देते है।