फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gujraj lion 'yuvraj' in chhatbir zoo lion safari

गर्मी की छुट्टियों में सुनने आएं 'युवराज' की दहाड़

Sat, 14 Mar 2015 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Mar 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
gujraj lion 'yuvraj' in chhatbir zoo lion safari

अबकी बार गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के लिए लॉयन सफारी सूनी नहीं होगी। छतबीड़ जू में गुजरात से आए शेर ‘युवराज’ की दहाड़ तो सुनाई देगी ही साथ ही चार शावकों की अठखेलियां भी दिखेंगी। जू के प्रबंधन ने गर्मियों की छुट्टियों के लिए जू का रिव्यू शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसके तहत दो दिन पहले जू प्रबंधन ने यहां की सफाई व्यवस्था, शेल्टर और बैटरी चलित वाहनों का जायजा लिया। युवराज को अभी छतबीड़ जू प्रशासन ने ऑब्जर्वेशन पर रखा है। युवराज को मार्च के अंत तक लॉयन सफारी में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


छतबीड़ जू प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार युवराज और हैली को एकसाथ जंगल में छोड़ा जाएगा। हैली के शावकों को सार्वजनिक करने की योजना नहीं है।

छतबीड़ जू प्रबंधन के अनुसार युवराज पर पूरी नजर रखी जा रही है, यह भी देखा जा रहा है कि वह बदले मौसम में किस तरह से व्यवहार कर रहा है। उसकी डाइट पर भी भरपूर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डियर सफारी लुभाएगी आपको
इस बार गर्मियों में डियर सफारी में बच्चों को अधिक आनंद आएगा। यहां हिरन की पूरी प्रजाति तो मिलेगी ही साथ ही उनके शावक भी आपको लुभाएंगे। यहां 35 ब्लैक बक हैं। इसमें 12 चिंकारा, 15 गोरल हैं। पचास सांभर और चालीस चीतल के बच्चे भी हैं।


हमारी टीम लगातार जू का रिव्यू करती है। जू हमेशा फिट रहता है। अबकी बार गर्मियों की छुट्टियों में लॉयन सफारी खुल जाएगी और डियर सफारी के साथ डियर इनक्लोजर में नए जानवर देखने को मिलेंगे।  
मनीष कुमार, फील्ड डायरेक्टर, छतबीड़ जू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed