फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gst, goods & service tax related questions answers

GST: व्यापारियों और कारोबारियों के 27 सवाल और विशेषज्ञों के जवाब, पढ़िए

Sat, 01 Jul 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Jul 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
gst, goods & service tax related questions answers
GST BILL
जीएसटी को लेकर सबसे ज्यादा सवाल व्यापारियों और उद्योग जगत की ओर से पूछे जा रहे हैं, जानिए ऐसे ही कुछ सवाल और उन पर विशेषज्ञों के जवाब।
विज्ञापन


1. रिवर्स चार्ज प्रणाली क्या है?
- किसी अपंजीकृत सप्लायर से वस्तु खरीदने या सेवा लेने पर कर का भुगतान सप्लायर नहीं बल्कि उसे प्राप्त करने वाले को करना पड़ता है। इसे रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (आरसीएम) कहा जाता है।

2. अपंजीकृत व्यापारी से माल खरीदने में क्या उलझनें हैं?
- माल प्राप्त करने वाला इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा नहीं कर पाएगा।
 

gst, goods & service tax related questions answers
जीएसटी
3. कंपोजिशन स्कीम क्या है?
- छोटे कारोबारियों की सुविधा के लिए कंपोजिशन स्कीम का प्रावधान किया गया है। ऐसे कारोबारियों पर जीएसटी दरें नहीं लागू होंगी। यह सिर्फ वस्तुओं के कारोबार पर लागू होगा। अगर आपका सालाना टर्नओवर 75 लाख रुपये से कम है और आप सिर्फ एक राज्य में कारोबार कर रहे हैं तो इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत ट्रेडर को टर्नओवर का एक फीसदी और मैन्युफैक्चरर को 2 फीसदी एकमुश्त टैक्स देना होगा। सेवाओं में सिर्फ रेस्तरांओं को कंपोजिशन स्कीम में रखा गया है। उन पर टर्नओवर का 5 फीसदी टैक्स लगेगा।

4. क्या कंपोजिशन स्कीम में इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया जा सकता है?
- जी नहीं।

5. क्या कंपोजिशन टैक्स ग्राहक से वसूल किया जा सकेगा?
- जी, नहीं। इस स्कीम में करदाता को कर एकत्र करने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

gst, goods & service tax related questions answers
जीएसटी ‌‌ब‌िल
6. कर छूट की क्या व्यवस्था है?
- अगर कोई माल गुम हो जाए या फिर प्राकृतिक कारणों से नष्ट हो जाए तो करदाता को उस माल पर कर भुगतान नहीं करना होगा।

7. सप्लाई से पहले माल खो जाने या नष्ट होने पर भी छूट मिलेगी?
जी, नहीं। कर छूट तब लागू होगी जब माल सप्लाई हो गया हो और उसके बाद खो गया हो या नष्ट हो गया हो।

8. किसी भी कारण से माल खो जाने या नष्ट हो जाने पर छूट मिलेगी?
- सिर्फ प्राकृतिक कारणों से माल की आपूर्ति नहीं होने पर छूट मिलेगी।

9. क्या पंजीकरण कराने के लिए पैन अनिवार्य है?
- अनिवसी/एनआरआई को छोड़कर बाकी सभी करदाताओं को पंजीकरण के लिए पैन देना अनिवार्य होगा।

10. क्या किसी करदाता का पंजीकरण स्थायी है?
- जी हां। जब तक किसी वैध कारण से उसे निरस्त या निलंबित नहीं किया जाता, तब तक वह स्थायी है।
विज्ञापन

gst, goods & service tax related questions answers
gst
11. क्या अस्थायी पंजीकरण की भी व्यवस्था है?
- अगर किसी व्यक्ति के कारोबार का कोई स्थायी पता नहीं है तो उसे अधिकतम 90 दिन के लिए अस्थायी पंजीकरण नंबर दिया जा सकता है।

12. क्या कोई सक्षम अधिकारी पंजीकरण को रद्द कर सकता है?
- मॉडल जीएसटी कानून के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति लगातार छह महीने तक रिटर्न नहीं भरता है या पंजीकरण की तारीख से छह महीने के भीतर व्यापार शुरू नहीं करता है तो अधिकारी उसका पंजीकरण रद्द कर सकता है। हालांकि ऐसा करने से पहले उसे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करना होगा।

13. जिनके पास सूचना प्रौद्योगिकी की बुनियादी सुविधाएं नहीं है, क्या उनकी सुविधा के लिए कोई प्रणाली है?
- ऐसे करदाता जो आईटी कुशल नहीं है उनके लिए टैक्स रिटर्न प्रिपेयरर (टीआरपी) की सुविधा दी गई है। लेकिन टीआरपी से तैयार प्रारूप में शामिल जानकारियों की कानूनी जिम्मेदारी केवल करदाता की होगी। इसके अलावा ऐसे सुविधा केंद्र भी हैं जो यह काम करेंगे।

14. अगर कोई व्यक्ति निजी इस्तेमाल के लिए कार खरीदता है और एक साल के बाद उसे डीलर को बेच देता है तो क्या उस लेन-देन को कराधान के लिहाज से आपूर्ति माना जाएगा?
- नहीं, क्योंकि यह आपूर्ति व्यापार या व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नहीं की गई थी। इसके अतिरिक्त उक्त कार की खरीद पर कोई इनपुट टैक्स क्रेडिट लागू नहीं था क्योंकि वह गैर-व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए किया गया था।

gst, goods & service tax related questions answers
gst
15. धोखाधड़ी, तथ्यों को छुपाकर किए गए पंजीकरण के मामले में क्या होगा?
- सक्षम अधिकारी ऐसे मामलों में पूर्व प्रभाव से पंजीकरण रद्द कर सकता है।

16. क्या केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा कर और वैट कानून के तहत पंजीकृत करदाता को नया पंजीकरण कराना होगा?
- जी, नहीं। जीएसटी नेटवर्क  ऐसे करदाताओं को अपने नेटवर्क पर स्थानांतरित कर देगा और उन्हें एक जीएसटी आईएन संख्या और पासवर्ड जारी करेगा। उन्हें एक तय समय में पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज और जानकारी देने को कहा जाएगा।

17. पंजीकरण के समय क्या करदाता को अपने सभी व्यावसायिक स्थलों की जानकारी देनी होगी?
- जीएसटी कानून में परिभाषित प्रमुख व्यावसायिक स्थल एवं अतिरक्त व्यावसायिक स्थलों का ब्योरा घोषित करना होगा।

18. पंजीकरण से इनकार करने की क्या प्रक्रिया है?
- पंजीकरण से इनकार पर आवेदक को इसके कारणों के बारे में सूचित करना होगा। आवेदक को प्राधिकारी के निर्णय के खिलाफ अपील करने का अधिकार होगा।

gst, goods & service tax related questions answers
GST
19. स्टॉक में रखे कच्चे माल पर इनपुट टैक्स क्रेडिट की पात्रता क्या है?
- एक व्यक्ति जो स्वैच्छिक पंजीकरण प्राप्त करता है, उसे पंजीकरण की तारीख से तुरंत पहले की तारीख पर स्टॉक में रखे कच्चे माल, स्टॉक में अर्द्ध-निर्मित माल और तैयार माल पर इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने का हक होगा।

20. क्या एक क्लब, संघ या सोसाइटी द्वारा अपने सदस्यों को सेवाओं या वस्तुओं की व्यवस्था करना आपूर्ति माना जाएगा?
- हां। इसे मॉडल जीएसटी कानून 2(17) में व्यापार की परिभाषा में शामिल किया गया है।

21. जीएसटी नेटवर्क से पंजीकरण प्रमाणपत्र डाउनलोड किया जा सकता है?
- यदि पंजीकरण हो गया है तो उसका प्रमाणपत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

22. अगर कोई एयरकंडीश्नर (एसी) व्यापारी अपने स्टॉक से अपने आवास पर निजी इस्तेमाल के लिए एसी भेज देता है तो क्या इसे आपूर्ति माना जाएगा?
- जी, हां। व्यापारिक पररिसंपत्तियों के निजी या गैर-व्यावसाययिक इस्तेमाल को आपूर्ति की श्रेणी में माना जाएगा।

23. वर्क आर्डर और केटरिंग सेवाएं भी वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति मानी जाएंगी?
- जी हां।

gst, goods & service tax related questions answers
जीएसटी - फोटो : SELF
24. जीएसटी का भुगतान करने के लिए कौन उत्तरदायी है?
- इसके भुगतान का दायित्व वस्तुओं या सेवा आपूर्तिकर्ता का ही है। हालांकि आयात और रिवर्स चार्ज प्रणाली के मामले में भुगतान आपूर्ति प्राप्तकर्ता को करना होगा।

25. करों का भुगतान कब किया जाना चाहिए?
- अगले महीने की 20 तारीख तक मासिक आधार पर किया जाना चाहिए। नकद भुगतान नकदी बही-खाता में जमा किया जाएगा और करदाता मासिक रिटर्न के भुगतान के समय खाता-बही को डेबिट करेगा।

26. जीएसटी भुगतान के लिए पोर्टल पर क्रेडिट कार्ड का पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है?
- जी, हां। करदाता जिस क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना चाहता है, उसे जीएसटीएन पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है।

27. अगर एक व्यक्ति 1 अगस्त, 2017 को कर का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी हो जाता है लेकिन उसे 15 अगस्त, 2017 को पंजीकरण प्राप्त हुआ है, तो किस तारीख से अपने स्टॉक में पड़े इनपुट के इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करने का हकदार होगा?
- 31 जुलाई, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed