फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GST Effect, heavy rush at chandigarh elante mall, big bazar

GST का असर, रात 2 बजे तक बिग बाजार में शॉपिंग करते रहे लोग

Sat, 01 Jul 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Jul 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
GST Effect, heavy rush at chandigarh elante mall, big bazar
जीएसटी की शापिंग पर टूट पड़े खरीददार
शनिवार रात 11.45 बजे एलांते मॉल स्थित बिग बाजार में बिल्कुल सन्नाटा था। अंधेरा था। ठीक पांच मिनट बाद लाइटें जलती हैं और 50 से ज्यादा खरीददारों की भीड़ बिग बाजार में टूट पड़ती है। जैसे लगा कि लोगों की लॉटरी लग गई हो। हर चेहरे पर खुशी के साथ एक चमक थी।
विज्ञापन


दरअसल जीएसटी की लांचिंग पर बिग बाजार ने शापिंग के लिए जीएसटी मुहूर्त शॉपिंग लांच किया है। बिग बाजार के प्रोडक्ट की खरीददारी पर दो-22 प्रतिशत तक छूट दी गई है। ऐसी जब छूट मिले तो लोग क्यों नहीं खरीदारी करेंगे। इस दौरान खास बात यह दिखी कि बिग बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम थे।  जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा था। खरीदारों की भीड़ उमड़ रही थी।
विज्ञापन


करीब साढ़े 12 बजे तक 400 से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों के हावभाव से लग रहा था कि जीएसटी उनके लिए कोई हौव्वा नहीं था, बल्कि वे इंज्वाय करने पहुंचे थे।  बिग बाजार के सीईओ धनजंय सेन गुप्ता ने बताया कि यह एक एतिहासिक क्षण है। टैक्स में सुधार आ रहा है। एक नई शुरुआत है। इसलिए ग्राहकों के लिए यह छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चीजें पसंद आईं, लेकिन खरीद नहीं पाए

GST Effect, heavy rush at chandigarh elante mall, big bazar
जीएसटी की शापिंग पर टूट पड़े खरीददार
चीजें पसंद आईं, लेकिन खरीद नहीं पाए
बिग बाजार में कुछ चीजों के रेट अपडेट नहीं हो पाए। लोगों ने चीजें पसंद की, लेकिन जब वे बिलिंग काउंटर पर पहुंचे तो उसकी बिलिंग नहीं हो पाई। इससे लोगों में थोड़ी निराशा भी हुई। बिग बाजार के अधिकारियों ने बताया कि अभी पहला दिन था तो थोड़ी बहुत कंफ्यूजन थी। शनिवार को बाकी सामानों पर भी रेट अपडेट कर दिए जाएंगे।

वैट के नाम पर काटे गए बिल
बिग बाजार में जो बिल काटे जा रहे थे, उस पर जीएसटी का कहीं भी उल्लेख नहीं था। बिलों पर वैट और सर्विस टैक्स लिखा था। इस पर बिग बाजार के अधिकारियों का कहना था कि अभी लांचिंग हुई है। शनिवार से बिल पर जीएसटी भी लिखकर आने लगेगा।

क्या कहना है खरीदारों का
रात में पहली बार 12 बजे शापिंग करने का मौका मिला। इसलिए शापिंग करने चले आए। अच्छी छॅूट मिल रही थी, तो क्यों न इसका फायदा उठाया जाए।
एनके झिंगन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed