फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Group C job opportunity for players.

Chandigarh News: खिलाड़ियों के लिए ग्रुप सी की नौकरी का मौका

Sun, 18 Aug 2024 07:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Group C job opportunity for players.
वन विभाग, बिजली और पुलिस में भर्ती हो सकेंगे
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से वन विभाग में डिप्टी रेंजर, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) में खेल कोटे से सहायक लाइनमैन की भर्ती की जाएगी। आयोग की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 24 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो छह सितंबर तक चलेगी। स्पोर्ट्स कोटे के तहत डीएचबीवीएन में 22 एएलएम, यूएचबीवीएन में 23 एएलएम, वन विभाग पंचकूला के लिए दो डिप्टी रेंजर, जेल में 33 पुरुष वार्डर व एक महिला वार्डर, दो पुरुष सहायक जेल अधीक्षकों की भर्ती होगी।
इसी प्रकार, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने खेलों में नए कोच मुहैया करवाने का भी खाका तैयार किया है। 30 खेलों में जूनियर कोचों की भर्ती होगी। खेल महकमे में तीन जूनियर वुशू कोच, दो जूनियर तीरंदाजी कोच, पांच जूनियर साइक्लिंग कोच, दो जूनियर वेटलिफ्टिंग कोच, दो जूनियर ट्रायथलॉन कोच, तीन जूनियर टेबल टेनिस कोच, तीन जूनियर फेंसिंग कोच, एक जूनियर कैनोइंग और क्याकिंग कोच, दो जूनियर ताइक्वांडो कोच, एक जूनियर कोर्फबाॅल कोच, एक जूनियर स्केटिंग कोच, चार जूनियर लॉन टेनिस कोच की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही स्क्वैश व रोइंग में एक-एक, रग्बी सेवेन्स, लॉन बॉल्स, तैराकी बैडमिंटन व नेट बॉल में 2-2, एथलेटिक्स, फुटबाल, हैंडबाॅल व कुश्ती में 6-6, बॉक्सिंग व वालीबाॅल में 7-7, बास्केटबाॅल व जिम्नास्टिक में 4-4, हॉकी व जूडो में 3-3 और कबड्डी में आठ जूनियर कोच की भर्ती की जाएगी। गौर हो कि आयोग ने 16 अगस्त को पुलिस में 5600 सिपाही और माउंटेड आर्म्ड के साथ खेल विभाग में भर्तियों को विज्ञापित किया है। इन पदों पर 10 सितंबर से आवेदन शुरू होंगे और 24 सितंबर तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। 5600 सिपाहियों में सामान्य ड्यूटी के लिए 4000 कांस्टेबल, सामान्य ड्यूटी के लिए 600 महिला कांस्टेबल और इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के लिए एक हजार सिपाही पद मंजूर किए गए हैं। सीईटी पास अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन



खेल कोटे से भर्ती होंगे 165 सिपाही और 15 सब इंस्पेक्टर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से खेल कोटे से पुलिस महकमे में सब इंस्पेक्टर के साथ 165 सिपाहियों की भी भर्ती की जाएगी। इनमें सामान्य ड्यूटी के लिए 150 पुरुष सिपाही और 15 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। वहीं, 15 पुरुष सब इंस्पेक्टर भी खेल कोटे से भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप 56 व 57 की परीक्षा संपन्न
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप 56 व 57 की शनिवार और रविवार दो दिन परीक्षा ली गई। 16 हजार पदों के लिए 45 हजार अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। आयोग के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों ग्रुपों की परीक्षा पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एचएसएससी मुख्यालय से सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed