फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Groundwater has become fatal in many districts of Punjab, report presented in Parliament

Punjab: पंजाब के कई जिलों में घातक बन चुका है भूजल, संसद में रिपोर्ट पेश-पीने से कैंसर का खतरा

Sat, 27 Jul 2024 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 03:51 PM IST
सार

संसद में पेश रिपोर्ट के अनुसार जहरीले तत्वों की मौजूदगी से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। इसमें यूरेनियम, लेड, निकल और मैगनीज के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
Groundwater has become fatal in many districts of Punjab, report presented in Parliament
पंजाब में घातक बन रहा भूजल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में भूजल घातक बनता जा रहा है। कई जिलों में भूजल के गुणवत्ता की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है जो कैंसर का कारण बन रही है। प्रदेश के कई इलाकों में भूजल सेवन करने योग्य नहीं रहा है। भूजल में घातक धातु का मिश्रण पाया जा रहा, जो कैंसर का बड़ा कारण है।

विज्ञापन


यह जानकारी केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री राज भूषण चौधरी ने संसद में जालंधर के नवनिर्वाचित सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के सवाल पर दी है।

केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री ने एक रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि पंजाब के ज्यादातर जिलों का भूजल अब पीने योग्य नहीं रहा। मंत्री के मुताबिक भूजल के नमूनों में नाइट्रेट, आयरन, आर्सेनिक, सेलेनियम, क्रोमियम, मैगनीज, निकल, कैडमियम, लेड और यूरेनियम जैसे खतरनाक तत्वों की मिलावट देखी गई।
विज्ञापन


यहां तक कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा पिछले दिनों किए गए शोध में भी यह बात साबित हुई है। रिपोर्ट के अनुसार जहरीले तत्वों की मौजूदगी से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। इसमें यूरेनियम, लेड, निकल और मैगनीज के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों पर जोर दिया गया है। इस समस्या का जल्द समाधान जरूरी है, नहीं तो पंजाब बड़ी समस्याओं से घिर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed