फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Grenade Launcher RDX And Weapons Found In Gurdaspur of Punjab

पुलिस ने बड़ी साजिश की नाकाम: डेढ़ हफ्ते में तीसरी बार मिला विस्फोटक, पंजाब को दहलाने की थी तैयारी

Fri, 21 Jan 2022 06:29 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/गुरदासपुर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Jan 2022 06:29 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस ने आतंकी मंसूबों को नाकाम कर दिया है। शुक्रवार को गुरदासपुर में पंजाब को दहलाने का सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Grenade Launcher RDX And Weapons Found In Gurdaspur of Punjab
गुरदासपुर में विस्फोटक बरामद - फोटो : एएनआई

विस्तार

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए गुरदासपुर पुलिस ने 40 एमएम अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) के साथ मेल खाते दो 40 एमएम ग्रेनेड, 3.79 किलो आरडीएक्स, नौ विद्युत डेटोनेटर और आईईडी के टाइमर उपकरणों के दो सेट बरामद किए हैं। बॉर्डर रेंज के आईजी मोहनीश चावला ने बताया कि यूबीजीएल 150 मीटर की प्रभावी रेंज के साथ कम दूरी का ग्रेनेड लांचिंग एरिया हथियार है, जो वीवीआईपी सुरक्षा को भी नुकसान पहुंचा सकता था। 

विज्ञापन


डेढ़ हफ्ते में आरडीएक्स की यह तीसरी बरामदगी है। इससे पहले गुरदासपुर व अमृतसर से विस्फोटक बरामद किया जा चुका है। पंजाब पुलिस के मुताबिक पंजाब को दहलाने की पूरी तैयारी थी। गुरुवार को बरामदगी गुरदासपुर के गाजीकोट गांव निवासी मलकीत सिंह के खुलासे पर हुई है, जिसे गुरदासपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था। इस संबंध में पुलिस ने मलकीत के अलावा सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख घुमन, थरनजोत सिंह उर्फ थन्ना और सुखमीतपाल सिंह उर्फ सुख भिखारीवाल पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


ये सभी गुरदासपुर के रहने वाले हैं। इसके अलावा पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे और भगोड़े गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। चावला ने बताया कि इस मामले में अब तक की जांच से पता चला है कि मलकीत सिंह सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख घुम्मन के सीधे संपर्क में था। सुख घुम्मन ने आईएसवाईएफ प्रमुख आतंकी लखबीर रोडे और भगोड़े गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथ साजिश रची थी। अर्श डल्ला मोगा का मूल निवासी है, जो अब कनाडा में है। विस्फोटकों की खेप पाकिस्तान की ओर से लखबीर रोडे ने भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद पकड़ा गया विस्फोटक
गुरदासपुर के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने कहा कि मलकीत सिंह की भूमिका का पता हाल ही में शहीद भगत सिंह नगर पुलिस की ओर से इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) आतंकी मॉड्यूल पकड़ने के बाद हुआ। करीब डेढ़ हफ्ते पहले पंजाब पुलिस ने आईएसवाईएफ के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। इसमें छह सदस्य गिरफ्तार हुए थे। सभी युवक गुरदासपुर के रहने वाले थे। बाकी सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस की जांच जारी है ।  


डेढ़ हफ्ते में साढ़े 11 किलो विस्फोटक बरामद 
बीते डेढ़ हफ्ते में पुलिस ने पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से करीब साढ़े 11 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है। 11 जनवरी को पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर से करीब ढाई किलो आरडीएक्स व गोला बारूद बरामद किया। उसके बाद 14 जनवरी को अमृतसर से पांच किलो विस्फोटक बरामद किया था, जिसमें करीब ढाई किलो आरडीएक्स शामिल था। अब पुलिस ने फिर से गुरदासपुर के दीनानगर से विस्फोटक सामग्री बरामद की है। करीब एक महीने पहले भी दीनानगर से एक किलोग्राम आरडीएक्स पकड़ा था। यहां से टिफिन बम व हैंड ग्रेनेड भी पकड़े जा चुके हैं। पाक के करीब होने के कारण इस एरिया में अक्सर तस्कर पाक से विस्फोटक सामग्री लाकर यहां छिपा देते हैं। उसके बाद स्थानीय युवाओं के जरिए सामग्री आगे पहुंचाई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed