फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Greater Mohali Area Development Authority started residential plots scheme in new Chandigarh

अब न्यू चंडीगढ़ में घर बनाने का सपना होगा सच, गमाडा ने शुरू की आवासीय प्लॉटों की योजना

Sun, 13 Dec 2020 05:28 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Dec 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Greater Mohali Area Development Authority started residential plots scheme in new Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर।

अगर न्यू चंडीगढ़ में अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा जल्द ही हकीकत में बदल सकती है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने न्यू चंडीगढ़ में इको सिटी-2 में अलग-अलग साइज के 289 रिहायशी प्लॉटों की स्कीम शुरू की है। इस स्कीम की सबसे बड़ी  बात यह है कि इसमें 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग महिला-पुरूषों को पहल के आधार पर अलॉटमेंट दी जाएगी। हालांकि उनके नाम पर कहीं प्लॉट या घर नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन


इसके अलावा 11 रिजर्व कैटेगरी रखी गई हैं, जिनमें दिव्यांग से लेकर सरकारी कर्मचारियों का कोटा शामिल है। इस योजना में प्रति वर्ग गज की कीमत 25 हजार रुपये (प्रति वर्ग मीटर का रेट 29.900 रुपये) तक किए गए हैं। इस स्कीम के लिए लोग 14 जनवरी तक तय शर्तें पूरी करने के बाद ऑनलाइन भी आवेदन कर पाएंगे।
विज्ञापन



वहीं, गमाडा की ओर से इस स्कीम का ड्रॉ मार्च में निकाला जाएगा। जानकारी के मुताबिक गमाडा ने कई साल बाद न्यू चंडीगढ़ में रिहायशी प्लॉटों की स्कीम निकाली है और गमाडा का दावा है कि जहां पर यह इको सिटी-2 बसाई गई है, वह दो सौ फुट चौड़े रोड पर स्थित है। वहीं, इस जगह पहुंचने के लिए लोगों को सफर करने में भी आसानी रहेगी। जबकि इस साइट की लोकेशन पहले से विकसित इको सिटी-1 और मेडिसिटी के बिल्कुल नजदीक ही है। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पीजीआई और पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ इसकी बेहतर कनेक्टिविटी है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी आसानी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति कर पाएगा एक ही आवेदन

वहीं, गमाडा की ओर से शुरू की गई प्लॉटों की स्कीम में साफ किया गया है कि इस स्कीम में एक व्यक्ति केवल एक ही प्लॉट के लिए आवदेन कर पाएगा। पति-पत्नी और अठारह साल तक के बच्चे एक ही परिवार का हिस्सा माने जाएंगे। वहीं, बैंकों में आवेदन के समय किसी भी तरह के दस्तावेज जमा नहीं करवाने होंगे। वहीं, कोई गलत तरीके से यदि प्लॉट हासिल करने में कामयाब रहता है तो गमाडा की ओर से कार्रवाई कर अलॉटमेंट रद्द कर दी जाएगी।

ऐसे करना होगा भुगतान
उक्त स्कीम में लोगों को बतौर बयाना राशि (अरनेस्ट मनी) के रूप में 10 प्रतिशत रकम की अदायगी करनी होगी। इसके बाद 15 प्रतिशत राशि की अदायगी एलओआई जारी होने के 30 दिनों के अंदर करनी होगी। इसके साथ ही दो प्रतिशत कैंसर सेस अलग से भरना होगा। 75 प्रतिशत अदायगी राशि की एलओआई जारी होने के 60 दिनों के अंदर करनी होगी। जिस पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा किस्तों में भुगतान करने का प्रावधान रहेगा। इस पर नौ प्रतिशत ब्याज लगेगा।

सौ रुपये में मिलेगा ब्रॉशर
प्लाटों की स्कीम का ब्रॉशर निर्धारित किए गए बैंकों की शाखा या पुडा की सिंगल विंडो से हासिल किया जा सकता है। ब्रॉशर की कीमत सौ रुपये तय की गई है। इस स्कीम में गमाडा ने कोटेक मंहिद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, आईडीबीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को शामिल किया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए गमाडा की वेबसाइट www.gamada.gov.in पर लॉगिन करना होगा।

रिजर्व कैटेगरी के लिए यह दस्तावेज जरूरी

पंजाब का निवासी होने का सबूत, जिसका दस्तावेज किसी अथॉरिटी से जारी किया गया हो। इसके लिए निर्धारित किए गए नौ दस्तावेजों में से कोई दो दस्तावेज संलग्न (अटैच्ड) करने होंगे। इनमें बर्थ सर्टिफिकेट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट विद पंजाब एड्रेस, 10वीं का सर्टिफिकेट, बिजली का बिल, लैंड लाइन टेलीफोन का बिल, व्हीकल की आरसी समेत कई दस्तावेज जरूरी किए गए हैं। इस बार जो 11 रिजर्व कैटेगरी निर्धारित की गई हैं, उनमें सरकारी कर्मचारियों के अलावा पुडा की कैटेगरी अलग से रखी गई।

ऐसे रहेगी प्लॉटों की स्कीम

  •  
  • प्लॉटों की गिनती     साइज वर्ग मीटर  साइज वर्ग गज    बयाना राशि    संभावित कीमत 
  • 20                            167.22               200             50,0000         50,00000
  • 150                           250.84              300            75,0000          75,00000
  • 5                               334.44             400             10,00000        10,000000
  • 5                              376.25             450              11,25000        1,12,50000
  • 40                            418.06             500              12,50000        1,25,00 000
  • 63                           836.12            1000             25,00000         25,000000
  • 6                            1672.24           2000             50,00000         50,000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed