फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Granthi Singh of Bathinda arranged many fake Anand Karaj for money

Punjab: पैसे लेकर फर्जी आनंद कारज करवाता था ग्रंथी, कांट्रैक्ट मैरिज के मामले ज्यादा, भाई-बहन तक की करवाई शादी

Fri, 06 Oct 2023 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 02:00 PM IST
सार

बठिंडा के हंस नगर गुरुद्वारा साहिब में एक ग्रंथी सिंह है, जिनका संबंध कई अन्य गुरुद्वारा साहिबों से भी बताया जा रहा है। वह पैसे के बदले गुरुद्वारा साहिब में किसी भी तरह के जोड़े के आनंद कारज की व्यवस्था करता है, जिसमें भागे हुए लड़के-लड़कियां, नाबालिग या विदेश जाने वाले अनुबंधित विवाहित जोड़े शामिल हैं।

विज्ञापन
Granthi Singh of Bathinda arranged  many fake Anand Karaj for money
फर्जी आनंद कारज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बठिंडा के एक ग्रंथी सिंह ने पैसों के लालच में कई फर्जी आनंद कारज करवा दिए। उसने एक भाई-बहन की भी शादी तय कर दी। इसी सूचना मिलने पर शिरोमणि पंथक अकाली बुड्ढा दल 96 करोड़ी बाबा संता सिंह और अन्य संगठन मौके पर पहुंचे। उस समय भी ग्रंथी गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज करा रहा था। लोगों को देखकर वह मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बठिंडा के हंस नगर गुरुद्वारा साहिब में एक ग्रंथी सिंह है, जिनका संबंध कई अन्य गुरुद्वारा साहिबों से भी बताया जा रहा है। वह पैसे के बदले गुरुद्वारा साहिब में किसी भी तरह के जोड़े के आनंद कारज की व्यवस्था करता है, जिसमें भागे हुए लड़के-लड़कियां, नाबालिग या विदेश जाने वाले अनुबंधित विवाहित जोड़े शामिल हैं। उसने गुरुद्वारा साहिब, संजय नगर, बठिंडा और गुरुद्वारा साहिब, बीड़ तालाब बस्ती नंबर 6, बठिंडा के नाम पर लेटर पैड बनाई हैं। जबकि इन जगहों पर कोई गुरुद्वारे नहीं हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: धान खरीद को लेकर सीएम भगवंत मान के सख्त आदेश... न किसान मंडियों में रात काटेगा न उसकी फसल
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के भाई-बहन की शादी करवाई

यह मामला तब सामने आया जब राजस्थान के एक परिवार ने इसकी तलाश की। तब पता चला कि कुछ दिन पहले इस ग्रंथी ने एक लड़के की उसकी मौसी की बेटी से शादी करवा दी थी। 

शिरोमणि पंथक अकाली बुड्ढा दल 96 करोड़ी बाबा संता सिंह के जिला जत्थेदार कुलवंत सिंह और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि उक्त ग्रंथी सिंह न केवल धार्मिक मानदंडों का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि नाबालिगों को फर्जी प्रमाण पत्र देकर कानून को भी तोड़ रहा था। उन्होंने कहा कि वे पुलिस कार्रवाई के लिए एसएसपी बठिंडा में शिकायत कर रहे हैं। वहीं धार्मिक कार्रवाई की भी मांग करेंगे। 


गुरुद्वारा साहिब किला मुबारक और गुरुद्वारा साहिब हाजी रतन बठिंडा के प्रबंधक सुमेर सिंह ने कहा कि मामला सामने आया है, जो बहुत गलत है। यह मामला जत्थेदार साहिब श्री अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ध्यान में लाया जा रहा है। वे अपने स्तर पर जो भी कर सकते हैं, तुरंत करेंगे। जो भी आदेश आएंगे उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पता चला है कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के तुरंत बाद श्री अमृतसर साहिब से धर्म प्रचार कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल संबंधित गुरुद्वारा साहिब पहुंच गया है, जिसने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed