फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GPS installed garbage vehicles tender released next month

कचरा उठाने वाले वाहनों में लगेगा जीपीएस, टेंडर अगले माह होगा जारी

Mon, 28 Sep 2020 11:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
GPS installed garbage vehicles tender released next month
चंडीगढ़। घर-घर से कचरा उठाने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत खरीदी जाने वाली गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए टेंडर अक्तूबर माह में होगा। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह निर्णय होगा कि टेंडर किस कंपनी को दिया जाए। बता दें कि स्मार्ट सिटी घर-घर से कचरा उठाने के लिए 390 गाड़ियां खरीद रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि 3.5 हॉर्स पावर वाले इंजन की क्षमता के 390 टिप्पर खरीदे जाने हैं, जिसमें गीला, सूखा व हानिकारक कचरा अलग-अलग डालने की व्यवस्था होगी। सीईओ ने कहा कि गाड़ियों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगेंगे और प्रत्येक गाड़ी को यूनिक आईडी भी दिया जाएगा। इसके लिए चार कंपनियों ने आवेदन किया था। दो कंपनियां पहले ही टेक्निकल बिड में बाहर हो चुकी हैं। वहीं, अब 2 कंपनियां बची हैं। इसमें एक कंपनी विवादित है। हालांकि अंतिम निर्णय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को लेना है। शहर को 10 जोन में बांटकर गाड़ियों को संचालित किया जाएगा। इन गाड़ियों की मॉनिटरिंग स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्यूजिशन) के माध्यम से की जाएगी। स्काडा का ऑफिस सेक्टर-17 स्थित सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर में होगा। अगर कोई गाड़ी खराब हो गई या चालक गाड़ी लेकर नहीं पहुंचा तो स्काडा में बैठे कर्मचारी तत्काल दूसरी गाड़ी का प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed