फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Govt Employees will have to wait for arrears in Punjab

पंजाब बजट सत्र: पंजाब में कर्मचारियों को एरियर अभी नहीं, प्रश्नकाल में वित्त मंत्री बोले- समय तय करना संभव नहीं

Wed, 29 Jun 2022 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jun 2022 01:30 AM IST
सार

2016 में छठा वेतन आयोग लागू होने के बाद से एरियर और महंगाई भत्ते की किस्तें राज्य सरकार पर बकाया हैं, जिसके लिए सरकारी मुलाजिम समय-समय पर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन
Govt Employees will have to wait for arrears in Punjab
पंजाब बजट सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश के सरकारी मुलाजिमों को वर्ष 2016 से लागू किए जा चुके छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप एरियर के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। पंजाब विधानसभा में मंगलवार को सरकारी मुलाजिमों को छठे वेतन आयोग के एरियर की अदायगी देने का मुद्दा उठाया गया। 

विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान विधायक चरणजीत सिंह ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से जानना चाहा कि सरकारी मुलाजिमों को छठे वेतन आयोग के तहत बनते एरियर की अदायगी कब तक कर दी जाएगी। जवाब में चीमा ने सदन में कहा कि सरकारी मुलाजिमों को देय एरियर की अदायगी के लिए कोई समय सीमा निर्धारित करना संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि 2016 में छठा वेतन आयोग लागू होने के बाद से एरियर और महंगाई भत्ते की किस्तें राज्य सरकार पर बकाया हैं, जिसके लिए सरकारी मुलाजिम समय-समय पर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन


दिव्यांगों को केवल एक पेंशन
विधायक लाभ सिंह उगोके ने सामाजिक सुरक्षा मंत्री से पूछा कि क्या दिव्यांग लोग जोकि बुढ़ापा पेंशन के योग्य हैं, को दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ ही बुढ़ापा पेंशन देने की कोई नीति सरकार के पास विचाराधीन है। इसके जवाब में मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि ऐसी कोई नीति बनाने पर सरकार विचार नहीं कर रही है क्योंकि एक व्यक्ति एक ही स्कीम का लाभ ले सकता है। इस पर विधायक सरबजीत कौर माणुके ने पूरक प्रश्न करते हुए सदन को बताया कि दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए दूरदराज के इलाकों के अस्पतालों में दिव्यांगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed