फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Governor in Jalandhar and CM Bhagwant Mann will hoist tricolor in Bathinda on Republic Day

Punjab News: गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल जालंधर में तो CM मान बठिंडा में फहराएंगे तिरंगा, 26 जनवरी की है ये योजना

Wed, 04 Jan 2023 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Jan 2023 10:11 PM IST
सार

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में झंडा फहराएंगे। इस कार्यक्रम के अनुसार वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा अमृतसर में, उच्च शिक्षा और खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर फाजिल्का में, सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर पटियाला में झंडा फहराएंगे। 

विज्ञापन
Governor in Jalandhar and CM Bhagwant Mann will hoist tricolor in Bathinda on Republic Day
राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को पंजाब सरकार जालंधर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जालंधर में सूबे के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सलामी लेंगे। पंजाब सरकार ने बुधवार को इस संबंध में कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी की। इसके तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान बठिंडा में फहराएंगे करेंगे जबकि पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां लुधियाना और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी तरनतारन में ध्वज फहराएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में झंडा फहराएंगे। इस कार्यक्रम के अनुसार वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा अमृतसर में, उच्च शिक्षा और खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर फाजिल्का में, सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर पटियाला, ऊर्जा व पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह गुरदासपुर में, खाद्य एवं सिविल सप्लाई और वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क होशियारपुर में झंडा फहराएंगे। 
विज्ञापन


ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पठानकोट में, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर शहीद भगत सिंह नगर में, राजस्व और जल सप्लाई व सैनिटेशन मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा संगरूर में, जेल और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस फिरोजपुर में, हाउसिंग और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा एसएएस नगर में, स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर मोगा में, रक्षा सेवाएं कल्याण और स्वतंत्रता सेनानी मंत्री फौजा सिंह सरारी मानसा में, सेहत व परिवार कल्याण और मेडिकल शिक्षा व अनुसंधान मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा फरीदकोट में, श्रम और पर्यटन व सांस्कृतिक मामले मंत्री अनमोल गगन मान श्री मुक्तसर साहिब में ध्वज फहराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed