{"_id":"64567f8a281cf0f5d40f0c88","slug":"governor-handed-over-forensic-report-video-chief-minister-chandigarh-news-c-16-1-pkl1037-134645-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को सौंपी वीडियो की फाॅरेसिंक रिपोर्ट\nपंजाब सरकार के पास पहुंचा कटारूचक्क का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को सौंपी वीडियो की फाॅरेसिंक रिपोर्ट पंजाब सरकार के पास पहुंचा कटारूचक्क का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपाल खैरा का पत्र देकर राज्यपाल ने कार्रवाई को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क के खिलाफ शनिवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को उस वीडियो क्लिप की फाॅरेंसिक रिपोर्ट भेज दी, जिसे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने राज्यपाल को उपलब्ध कराते हुए कटारूचक्क पर एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। राज्यपाल ने फाॅरेंसिक रिपोर्ट के साथ ही सुखपाल खैरा द्वारा उन्हें दिया गया शिकायती पत्र भी मुख्यमंत्री को भेजा है। सूत्रों के अनुसार फाॅरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि विडियो क्लिप बनावटी नहीं है।
इस बीच, राज्यपाल के दखल के बाद पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि, सूत्रों के अनुसार, कटारूचक्क के मामले में राष्ट्रीय एससी आयोग द्वारा भेजे नोटिस के जवाब में सरकार फिलहाल यह कहकर पल्ला झाड़ने के मूड में थी कि उसके पास कटारूचक्क के खिलाफ न तो कोई शिकायत पहुंची है और न ही कोई विवादित विडियो। लेकिन अब सरकार को पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए एससी आयोग को कार्रवाई रिपोर्ट भेजनी पड़ सकती है।
राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री को जांच रिपोर्ट और विधायक का पत्र भेजने की कार्रवाई, एससी आयोग द्वारा राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को कटारूचक्क के खिलाफ मिली एशिकायत के आधार पर नोटिस भेजे जाने के एक दिन बाद की गई है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को फाॅरेंसिक रिपोर्ट और सुखपाल खैरा द्वारा दी गई शिकायत भेजते हुए, इस मामले में आगे कार्रवाई करने को कहा है। गौरतलब है कि खैरा की शिकायत पर राज्यपाल ने पंजाब पुलिस के बजाय चंडीगढ़ के डीजीपी को वीडियो क्लिप की फाॅरेंसिक जांच करवाकर दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा था।