फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   governmental decrees, now ration card will be 4 colors

राशनकार्ड से जुड़ा बेहद अहम सरकारी फरमान

Sat, 12 Sep 2015 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Sep 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
governmental decrees, now ration card will be 4 colors

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा है कि जरूरतमंद एवं गरीब लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए चार रंगों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे ताकि उन्हें राशन प्राप्त करने में आसानी हो सके।

विज्ञापन


काम्बोज ने बताया कि प्रदेश के लाभार्थियों को पांच भागों में बांटा गया है। इनमें गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल), अन्य प्राथमिक घरेलू (ओपीएच), राज्य गरीबी रेखा से नीचे (एसबीपीएल), केन्द्रीय गरीबी रेखा से नीचे (सीबीपीएल) और अन्तोदय अन्न योजना (एएवाई) श्रेणियां शामिल हैं। इन सभी श्रेणियों के कुल 83 लाख कार्ड बनाये जाएंगे।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने बताया कि एपीएल श्रेणी के लोगों के राशन कार्डों का रंग हरा होगा, जिसके लिए 42 लाख लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे। इसी प्रकार, ओपीएच श्रेणी के लोगों के खाकी रंग के कार्ड होंगे, जिनके लिए 24 लाख लोगों के राशन कार्ड बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीपीएल के 5.50 लाख और सीबीपीएल के 7.50 लाख लोगों के पीले रंग के राशन कार्ड बनाए जाएंगे जबकि अन्तोदय अन्न योजना के 4 लाख लाभार्थियों के लिए गुलाबी कार्ड होंगे।

किस रंग के कार्ड कितने बनाए जाएंगे

governmental decrees, now ration card will be 4 colors

काम्बोज ने बताया कि इन श्रेणियों के लाभार्थियों को गेहूं, चीनी, मिट्टी का तेल और दालें दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि एसबीपीएल, सीबीपीएल और ओपीएच के लाभार्थियों को प्रति कार्ड 5 किलो और एएवाई के लाभार्थियों को 35 किलो गेहूं 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्रति माह मिलेगी।

इसी प्रकार बीपीएल और एएवाई के लाभार्थियों को 13.50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्रति कार्ड 2 किलो चीनी व 7 लीटर मिट्टी का तेल 13.63 रुपये से 14.58 रुपये तक प्रति लीटर तथा अढ़ाई किलो दालें 20 रुपये प्रति किलो की दर पर प्रति माह प्राप्त होंगे।

इतने बनेंगे नए राशनकार्ड

हरे कार्ड: 42 लाख एपीएल
खाकी कार्ड: 24 लाख ओपीएच
पीले कार्ड: 5.50 लाख एसबीपीएल
पीले कार्ड: 7.50 लाख सीबीपीएल
गुलाबी कार्ड: 4 लाख अन्तोदय योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed