फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will call cabinet meeting to dissolve assembly or call session

Chandigarh News: विधानसभा भंग या सत्र बुलाने के लिए सरकार बुलाएगी कैबिनेट की बैठक

Fri, 30 Aug 2024 06:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Government will call cabinet meeting to dissolve assembly or call session
निर्वाचन आयोग से मांगी अनुमति, 31 अगस्त को हो सकती है बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार मौजूदा विधानसभा को भंग करने या सत्र बुलाने के लिए मंत्रिमंडल की 31 अगस्त को बैठक बुलाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिख अनुमति मांगी है। दरअसल, संवैधानिक तौर पर दो सत्रों के बीच छह महीने की अवधि नहीं होनी चाहिए। ऐसे में 12 सितंबर से पहले एक सत्र को बुलाया जाना जरूरी है। यदि सरकार सत्र नहीं बुलाना चाहती है तो सरकार को मौजूदा विधानसभा को भंग करना होगा। इसके लिए मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई जानी जरूरी है। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो राज्य की सभी शक्तियां राज्यपाल के पास चली जाएंगी। सैनी सरकार ने पिछला सत्र 13 मार्च को बुलाया था। इस हिसाब से सरकार को दूसरा सत्र 12 सितंबर से पहले बुलाया जाना जरूरी है। इस संबंध में हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बीते शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष याचिका भी दायर की है, जिसमें इस बात का विस्तार से उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास दो विकल्प हैं या तो सरकार सत्र बुलाए या फिर 12 सितंबर से पहले प्रदेश कैबिनेट की सिफारिश पर प्रदेश विधानसभा को समयपूर्व भंग किया जाए। विधानसभा भंग करने की स्थिति में सरकार को सत्र बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी। समयपूर्व भंग हुई विधानसभा के मामले में 6 महीने में अगला सत्र बुलाने की संवैधानिक अनिवार्यता नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed