{"_id":"57641b774f1c1ba93b11b77f","slug":"government-will-action-against-illegal-water-and-sewerage-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके पास पानी और सीवरेज के अवैध कनेक्शन हैं तो सावधान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके पास पानी और सीवरेज के अवैध कनेक्शन हैं तो सावधान!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Jun 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
पानी के अवैध कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके पास यदि पानी और सीवरेज के अवैध कनेक्शन हैं तो सावधान! रहें कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार। पंजाब में पानी और सीवरेज के अवैध कनेक्शन लेने वालों की अब खैर नहीं। सरकार ने उन्हें अपने कनेक्शन नियमित करवाने का अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन
यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। पंजाब के शहरी क्षेत्रों में स्वैच्छिक खुलासा योजना के तहत ऐसे उपभोक्ता 31 जुलाई तक आवेदन कर अपने कनेक्शन नियमित करवा सकते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल जोशी के अनुसार इससे पहले भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने कनेक्शन नियमित करवाए हैं। इस योजना को फिर से लागू किए जाने से जहां लोगों को लाभ मिलेगा, वहीं विभाग की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। वार्षिक शुल्क इसलिए लिया जाता है कि विभाग आर्थिक रूप से कमजोर न हो और लोगों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की समस्याएं न आएं।
विज्ञापन
मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस योजना के तहत आवेदन करने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जाए और उन्हें अपने कनेक्शन नियमित करवाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि भविष्य में विभागीय कार्रवाई से उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंत्री के अनुसार इस संबंध में शुल्क काफी कम है और उपभोक्ता को बेहतर सुविधाएं प्राप्त करने के लिए इसे अदा करना चाहिए।