{"_id":"62cd62dc2a1d9b33aa54c5ee","slug":"government-teacher-died-of-dengue-in-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसा में महिला की मौत: पति बोला- डेंगू से गई जान, सहायक मलेरिया अधिकारी ने कहा- यह जांच का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसा में महिला की मौत: पति बोला- डेंगू से गई जान, सहायक मलेरिया अधिकारी ने कहा- यह जांच का विषय
Tue, 12 Jul 2022 05:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Jul 2022 05:32 PM IST
सार
सहायक मलेरिया अफसर केवल सिंह ने बताया कि अध्यापिका तनवीर कौर की मौत डेंगू के कारण बताई जा रही है लेकिन इस संबंध में अभी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती। स्वास्थ्य विभाग इसकी रिपोर्ट लेकर ही कुछ कह पाएगा।
विज्ञापन
तनवीर कौर की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसा में डेंगू की बीमारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। डेंगू से पीड़ित व लुधियाना के डीएमसी में दाखिल मानसा की एक सरकारी अध्यापिका की मौत हो गई है। वह पिछले कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थी। गंभीर हालत को देख उन्हें लुधियाना के डीएमसी में दाखिल करवाया गया था। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिम रेशम सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी तनवीर कौर लखमीरवाला के सरकारी स्कूल में पंजाबी भाषा की अध्यापिका थी जो पिछले दिनों डेंगू की चपेट में आ गई और प्रतिदिन उनकी हालत बिगड़ती गई। इसके बाद उन्हें लुधियाना दाखिल करवाया गया, जहां सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। महिला का एक साल का बेटा व तीन साल की बेटी है।
विज्ञापन
उधर, महिला अध्यापिका की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पूरी जानकारी नहीं है। विभाग का कहना है कि अध्यापिका की मौत डेंगू के कारण हुई, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी। मानसा में मंगलवार को डेंगू के छह पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 11 घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को डेंगू का लारवा मिला है। जिले में डेंगू के 17 संदिग्ध केस पास गए हैं।
विज्ञापन
सहायक मलेरिया अफसर केवल सिंह ने बताया कि अध्यापिका तनवीर कौर की मौत डेंगू के कारण बताई जा रही है लेकिन इस संबंध में अभी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती। स्वास्थ्य विभाग इसकी रिपोर्ट लेकर ही कुछ कह पाएगा। उन्होंने बताया कि डेंगू पीड़ित व्यक्ति को और भी बीमारी हो सकती है जो उसकी मृत्यु का कारण बनी हो। यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि डेंगू के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों में जाकर लगातार चेकिंग कर रही है और लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है।