फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government purchase of paddy from Aaj Se And the government could not convince the sheller owners

Chandigarh News: धान की सरकारी खरीद आज से, आढ़तियों व शेलर मालिकों को नहीं मना पाई सरकार

Mon, 30 Sep 2024 07:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Government purchase of paddy from Aaj Se
And the government could not convince the sheller owners
-अपनी मांगों को लेकर आज से आढ़ती एसोसिएशन हड़ताल पर, शेलर मालिक भी अड़े
विज्ञापन

----
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़/जगरांव/तरनतारन। पंजाब में धान की सरकारी खरीद आज से शुरू होगी, लेकिन खरीद से एक दिन पहले सरकार आढ़तियों को मनाने में नाकाम रही। आढ़ती एसोसिएशन मंगलवार को हड़ताल पर जाने के फैसले पर कायम है। साथ ही शेलर मालिक भी धान न उठाने के फैसले पर अड़े हैं।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। आढ़ती कुल खरीद पर 2.5 प्रतिशत की कमीशन की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार ने प्रति क्विंटल 46 रुपये का रेट तय किया है। लिहाजा आढ़तियों ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक मसला हल नहीं होता तब तक मंडियों में न तो धान उतरेगा और न खरीदा या बेचा जाएगा। आढ़ती एसोसिएशन जगरांव के प्रधान कन्हैया गुप्ता ने कहा कि हड़ताल के चलते मार्केट कमेटी जगरांव के आगे हर रोज आढ़ती मजदूर व मुनीम 11 से 1 बजे तक धरना लगाया देंगे।
विज्ञापन


किसानों की लूट नहीं करेंगे बर्दाश्त: भाकियू
तरनतारन में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सीनियर उप प्रधान अमरजीत सिंह कालवां व चेयरमैन यादविंदर सिंह रुड़े आसल ने कहा कि किसानों से सरेआम लूट हो रही है। बासमती के रेट बहुत कम हैं, जिससे किसानों की लागत भी पूरी नहीं होती। प्रति एकड़ 20 से 22 हजार रुपये घाटा उठाना पड़ रहा है। सरकार धान की लूट करने के लिए पंचायती चुनाव का एलान करके लोगों को चुनाव में व्यस्त करके मंडियों में धान की बर्बादी कर उसे कम रेट पर खरीद रही है। इस मौके पर जत्थेबंदी के अमृतपाल सिंह जौड़ा ने कहा कि तरनतारन जिले में किसानों की हो रही लूट किसी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके शमशेर सिंह, मनिंदर सिंह लाली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार तक मांगें पहुंचाने के लिए राइस मिल्स ऑर्गेनाइजेशन का गठन
तरनतारन में सोमवार को माझा और दोआबा जोन के पांच जिलों के राइस मिल्स एसोसिएशन की मीटिंग हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता राइस मिल्स एसोसिएशन के प्रधान अवतार सिंह तनेजा ने की। मीटिंग में तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट जिलों से राइस मिलर पहुंचे थे। मीटिंग में सर्वसम्मति से माझा दोआबा राइस मिल्स ऑर्गेनाइजेशन नाम से एसोसिएशन का गठन करने का फैसला लिया गया। इसमें पांच जिलों के प्रधान इस कमेटी के मेंबर होंगे। इसमें तरनतारन के अवतार सिंह तनेजा, अमृतसर से राकेश सलवान, गुरदासपुर से बलविंदर सिंह हरोवाल, होशियारपुर से अजीत, पठानकोट से राहुल सिंह सलारिया और संजीव आनंद मेंबर होंगे। पांच जिलों की सभी मांगें सरकार तक पहुंचाएंगे।

---
पटियाला की मंडियों में 14.04 लाख मीट्रिक टन आवक की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला में धान की खरीद के लिए 109 मंडियां तैयार की गई हैं और 126 अस्थायी यार्ड बनाए गए हैं। मंडियों में इस बार 14.04 लाख मीट्रिक टन धान के आवक की संभावना है। सरकार का दावा है कि किसानों की फसलों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसानों को किसी भी तरह की मंडियों में परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिला प्रशासन ने किसानों को अपनी फसलों को पूरी तरह से सुखाकर मंडियों में लाने की अपील की है, जिससे फसल में नमी न हो और किसानों की फसलें तय मापदंडों पर खरा उतर सके। पटियाला जिले की राजपुरा मंडी में सबसे पहले धान की खरीद शुरू होती है। इसलिए डीसी डाॅ. प्रीति यादव ने सोमवार को इस मंडी का दौरा करके खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि जिले की मंडियों में साफ-सफाई, पीने वाले पानी, शौचालयों की सफाई, लाइटें, पंखे, तिरपालें व अन्य जरूरी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मंडियों में काम करने वाली लेबर को भी कोई दिक्कत न आए। उन्होंने दावा किया कि बारदाना, ट्रांसपोर्ट, भंडारण समेत अन्य जरूरी प्रबंध भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की कड़ी मेहनत के चलते इस बार धान की बंपर फसल हुई है। पूरे सीजन के दौरान 14.04 लाख मीट्रिक टन धान के आवक की संभावना है। इस मौके डीसी ने आढ़ती एसोसिएशन के नुमाइंदों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि पराली के प्रबंधन के लिए इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक मशीनरी है। हर किसान तक समय पर मशीनरी पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed