फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government Leccrrs hunger strike

गवर्नमेंट लेक्चरर्स की भूख हड़ताल खत्म

Sat, 30 Nov 2013 09:35 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Sat, 30 Nov 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
Government Leccrrs hunger strike
विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे स्कूल लेक्चरर ने शुक्रवार को भूख हड़ताल खत्म कर दी। लेक्चरर यूनियन ने यह फैसला शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका से हुई मीटिंग के बाद लिया।
विज्ञापन


शिक्षामंत्री ने लेक्चरर को तय समय अवधि में उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। लेक्चरर ने एक दिसंबर को हलका लंबी में की जाने वाली रैली को भी स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीपीआई स्कूल गर्ग ने धरनास्थल पर पहुंचकर भूख हड़ताल कर रहे लेक्चरर को जूस पिलाया। इसके बाद लेक्चरर ने हड़ताल खत्म कर दी।

लेक्चरर यूनियन के सूबा प्रधान हाकम सिंह ने बताया कि शिक्षामंत्री की प्रधानगी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से उनकी मीटिंग हुई। मीटिंग में शिक्षामंत्री ने लेक्चरर कैडर को प्रिंसिपल कैडर में प्रमोशन देना, मुख्याध्यापकों के जाली सर्टिफिकेटों की जांच एवं 1-10-2011 के बाद से एसीपी का लाभ देने की हिदायत अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लेक्चरर ने अपने संघर्ष पर विराम लगाने का फैसला लिया। इस दौरान सुखदेव सिंह राणा, मेजर प्रदीप कुमार, दीपिंदर सिंह खैहरा, जसबीर सिंह गोसल, गुरतेज सिंह, भूपिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह बिल्ला समेत कई लेक्चरर हाजिर थे।

अब पूरा होगा बच्चों का सिलेबस
लेक्चरर यूनियन की हड़ताल खत्म होने का सबसे ज्यादा विद्यार्थियों को होगा। क्योंकि लेक्चरर के संघर्ष के चलते स्कूल में पढ़ाई पूरी तरह रुक गई थी। पेपर होने में तीन महीने से भी कम समय रह गया है। ऐसे में चिंता बनी हुई थी कि सिलेबस कैसे पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed