फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government land occupied by bibi jagir kaur

'करोड़ों की जमीन पर बीबी जगीर कौर का कब्जा'

Tue, 17 Mar 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
government land occupied by bibi jagir kaur

पंजाब की पूर्व मंत्री जगीर कौर के आरोपों के एक दिन बाद पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा ने पलटवार किया है। जगीर कौर की ओर से जारी तस्वीरों के जवाब में खैहरा ने भी ऐसी तसवीरें दिखाईं, जिनमें सीएम, डिप्टी सीएम, बिक्रम मजीठिया और आदेश प्रताप कैरों तस्करों केसाथ खड़े हैं।

विज्ञापन


आरोपों पर सफाई देते हुए खैहरा ने कहा कि जगीर कौर ने 2009 की फोटो दिखाई हैं। आईजी का बयान है कि गुरदेव देबी ने मिड-2014 में आपराधिक गतिविधियां शुरू कीं। इसका मतलब उस समय वह अपराधी नहीं था। उस समय दारा मथड्डा भी अज्ञात ही था।
विज्ञापन


देबी एक 2800 वोट वाले गांव का सरपंच था। उसके कार्यक्रम में वह गए थे। खैहरा ने कहा कि 17 एकड़ स्टैंडर्ड सीलिंग है, इतनी ही जमीन सीएम भी रख सकते हैं। उनके पास कहां से तीन होटल और बसें आ गईं। खैहरा ने बताया कि उनके दादा के दादा मेहताब सिंह खैहरा को 1847-48 में महाराजा कपूरथला की जान बचाने पर ढाई हजार एकड़ जमीन गांव रामगढ़ और शेर सिंह वाला में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अकेले नेता हैं, जिन्होंने अपने चुनावी एफिडेविट में जमीन मार्केट रेट केमुताबिक दिखाई है। चंडीगढ़ की कोठी उन्होंने 1989 में 16 लाख में खरीदी थी।

खैहरा ने कहा कि जगीर कौर का बेगोवाल की सौ करोड़ की पंचायती जमीन पर नाजायज कब्जा है। हाईकोर्ट से नोटिस हो चुका है, आज केस की सुनवाई थी, जो स्थगित हो गई। लोकपाल में भी यह केस पेंडिंग है। जगीर कौर के दामाद भूपिंदर सिंह की कंपनी ओजोन पर साढे़ आठ करोड़ के चेक बाउंस मामले में केस चल रहा है।

खैहरा ने फोटो दिखाई, जिनमें कैरों एक तस्कर साहिब सिंह के साथ खड़े हैं, जोकि कुछ महीने पहले 14 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। अन्य फोटो में बिट्टू औलख सीएम, डिप्टी सीएम, बिक्रम मजीठिया, रतन सिंह अजनाला और अमरपाल सिंह बोनी अजनाला के साथ है। खैरा ने कहा कि सरकार में दम है तो सीबीआई, सिटिंग जज या सेशन जज से जांच कराए।

बाजवा ने हाईकमान को दी झूठी जानकारी
सुखपाल खैहरा ने कहा कि एक तरफ अकाली दल उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा है। दूसरी तरफ, उनकी अपनी पार्टी भी पीछे पड़ गई है। समर्थकों ने उन्हें आप ज्वाइन करने को कहा तो उन्होंने फेसबुक पर लोगों से राय मांगी। प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा ने बयान दिया है कि इस मुद्दे पर कपूरथला के जिला प्रधान नवतेज चीमा ने उन्हें पत्र लिखा है, जिसमें खैहरा को पार्टी से निकालने की मांग की गई है।


बाजवा के मुताबिक उन्होंने उसी आधार पर हाईकमान को पत्र भेजा है। खैहरा ने कहा कि चीमा ने उन्हें कहा है कि ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा गया। इसका मतलब बाजवा हाईकमान को गलत जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed