फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government Jobs, Technical Staff Recruitment in Chandigarh Housing Board

खुशखबरीः नौकरी की तलाश में हैं, सीएचबी 27 साल बाद करने जा रहा कई पदों पर स्टाफ की भर्ती

Sat, 12 Oct 2019 01:11 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 12 Oct 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Government Jobs, Technical Staff Recruitment in Chandigarh Housing Board
फाइल फोटो
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के खुशखबरी, करीब 27 साल बाद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) रेगुलर टेक्निकल पदों पर भर्ती करने जा रहा है। सीएचबी में वर्ष 1992 के बाद अब 24 जेई और 8 एसडीओ के रेगुलर पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा 50 क्लर्क, स्टेनों व ड्राफ्टमैन की भी भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


सभी पदों पर भर्ती के लिए अनुमति मिल चुकी है। आने वाले दिनों में इसके बारे नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। सीएचबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशपाल गर्ग ने बताया कि रेगूलर पोस्टों पर भर्ती के लिए डिटेल तैयार कर ली गई है। जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। विभागों में रेगुलर भर्ती करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टेक्निकल स्टाफ की भर्तियां 27 साल बाद होने जा रहीं हैं। इससे पहले वर्ष 1992 में भर्ती की गई थी, जिसके बाद नियमित भर्ती नहीं हुई थी। वहीं नॉन टेक्निकल स्टाफ की भर्ती कुछ साल पहले ही हुई थी। इससे पहले कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए बोर्ड कांट्रेक्ट या आउटसोर्स की सहायता ले रहा था।

बता दें कि क्लर्क की 50, जूनियर इंजीनियर 24 और सब डिवीजन इंजीनियर की 8 पोस्टों के अलावा स्टोनों समते अन्य पोस्टों पर भर्ती की जाएगी। यूटी प्रशासन ने भी हाल ही में ग्रुप सी की भर्ती निकाली थी। प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी) की कुल 477 खाली पड़े पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।

ये सभी नियुक्तियां कॉमन कैडर रिक्रूरूटमेंट रूल्स-2015 के आधार पर की जाएंगी। इसमें क्लर्क के कुल पद 420 हैं, वहीं स्टेनोटाइपिस्ट के कुल 57 पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed