फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government is violating the code of conduct: Abhay

सरकार कर रही आचार संहिता का उल्लंघन : अभय

Sun, 24 Mar 2024 03:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Government is violating the code of conduct: Abhay
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा- हरियाणा की भाजपा सरकार लगातार आचार संहिता का उल्लंघन करती आ रही है। भाजपा के मंत्री सरेआम सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर आचार संहिता का उल्लंघन कर चुनाव आयोग को ठेंगा दिखा रहे हैं। मंत्री पूरे लाव लश्कर के साथ प्रदेश में घूम रहे हैं। मनोहर लाल आज भी खुद को मुख्यमंत्री समझ कर वीआईपी कल्चर का सुख भोग रहे हैं। मनोहर लाल तो अपने आप को बहुत लोकप्रिय मानते थे, उन्हें तो किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। वो भी आचार संहिता का उल्लंघन कर जेड प्लस सिक्योरिटी लेकर घूम रहे हैं। मंत्रियों के साथ एस्कॉर्ट पायलट दे रखी है। सभी मंत्रियों के घरों में कई-कई पुलिस गार्ड लगा रखे हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद केवल जो उम्मीदवार होता है उसे ही सुरक्षा मिलती है। इस दौरान उन्होंने सरकार से 23 मार्च शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed