{"_id":"0c681b589362b10fc5a8980607faa012","slug":"government-house-for-ut-employee-hearing-pending-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी कर्मचारियों को सरकारी मकान: सुनवाई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी कर्मचारियों को सरकारी मकान: सुनवाई स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 Feb 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने यूटी के कर्मचारियों की ओर से हाउसिंग बोर्ड से मकान की मांग को लेकर दायर याचिका की सुनवाई स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
अब यह सुनवाई आठ फरवरी को होगी। कर्मचारियों के लिए हाउसिंग बोर्ड ने मकान की योजना निकाली थी और पैसे ले लिए थे। इसके बावजूद मकान नहीं मिले। इस पर कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। हाईकोर्ट केनोटिस पर हाउसिंग बोर्ड ने कहा था कि प्रशासन ने अभी तक हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
कहा था कि योजना की घोषणा के वक्त जिस कीमत पर मकानों की पेशकश की गई थी, जमीन नहीं मिलने के कारण हुई देरी के बाद उस समय के हिसाब से प्रोजेक्ट महंगा हो गया है। बोर्ड ने यहां तक कहा था कि बोर्ड यह स्कीम खत्म करने जा रहा है और कर्मचारियों को उनके पैसे वापस दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस पर हाईकोर्ट ने एक बार यहां तक कह दिया था कि यह सीधे तौर पर हाउसिंग बोर्ड पर आपराधिक मामला बनता है और पूछा था कि साफ तौर पर बताया जाए कि कर्मचारियों को मकान के लिए क्या किया जा रहा है।
अभी यह मामला प्रशासन और हाउसिंग बोर्ड के बीच विचाराधीन है। हाईकोर्ट में प्रशासन ने जवाब दिया था कि प्रोजेक्ट पर केंद्र से विचार विमर्श किया जा रहा है, अभी कोई जवाब नहीं आया है।