फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government employees will protest against government across Punjab today

छठे वेतन आयोग से कर्मचारी नाराज: पंजाब में दो दिन कामकाज ठप, आज प्रदेश भर में चक्का जाम का एलान

Fri, 09 Jul 2021 01:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Jul 2021 01:41 AM IST
सार

पंजाब में सरकारी कर्मचारी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का विरोध कर रहे हैं। नाराज कर्मचारियों का आरोप है कि वह इस वेतन आयोग का पिछले 10 साल से इंतजार कर रहे थे। लेकिन सरकार अगर सिफारिशों को लागू करती है तो वेतन बढ़ने की जगह घट जाएगा। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने पंजाब में दो दिन कामकाज ठप रखने की घोषणा की।

विज्ञापन
Government employees will protest against government across Punjab today
पंजाब सरकार के कर्मचारियों ने दिनभर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी मांगों के समर्थन में पंजाब के सरकारी कर्मचारियों ने गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित दोनों पंजाब सिविल सचिवालयों में कामकाज ठप रखा। इसके साथ ही कर्मचारी संगठनों ने नौ जुलाई को राज्य में चक्का जाम का एलान भी किया है। गुरुवार को पंजाब सिविल सचिवालय-1 के गेट पर कर्मचारियों ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों ने पिछले महीने 23 से 27 जून तक भी हड़ताल की थी। उसके बाद राज्य सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने के लिए मंत्रियों और आला अफसरों की दो कमेटियों का गठन कर दिया था। इन कमेटियों के समक्ष बीते कई दिनों से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेताओं द्वारा अपनी प्रेजेंटेशन दी जा रही है लेकिन राज्य सरकार द्वारा गुपचुप तरीके से छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू कर दिए जाने को लेकर कर्मचारी संगठन सकते में आ गए। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब सरकार की कमेटियों के साथ बातचीत चल रही है तो वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू क्यों किया गया? सरकार के इस रवैये के खिलाफ कर्मचारी संगठनों ने गुरुवार को दोनों सचिवालयों में कामकाज ठप कर दिया। मुलाजिम संगठनों का कहना है कि गत 18 जून को लागू की गई वेतन आयोग की सिफारिशों से कर्मचारियों के वेतन बढ़ने के बजाय घट जाएंगे जबकि कर्मचारी इस वेतन आयोग की सिफारिशों का बीते 10 साल से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों ने गुरुवार को एलान किया कि पंजाब सिविल सचिवालय समेत डीसी दफ्तरों, पटवार दफ्तर और अन्य क्षेत्रीय दफ्तरों में दो दिन तक कामकाज ठप रहेगा। इसके बाद 29 जुलाई को पंजाब के सभी कर्मचारी और पेंशनर्स सामूहिक छुट्टी लेकर राज्यभर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ रैलियां करेंगे। 


गुरुवार को दोनों सिविल सचिवालयों में आयोजित धरने में पंजाब सिविल सचिवालय आफिसर्स एसोसिएशन, पंजाब सिविल सचिवालय परसोनल स्टाफ एसोसिएशन, पंजाब सिविल सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन, सचिवालय दर्जा-4 एसोसिएशन, वित्त कमिश्नर सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed