{"_id":"5d6a5a758ebc3e015c0c9795","slug":"government-college-karnal-ncc-cadets-win-medals-in-atc-camp-flying-officer-suresh-duggal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीसी कैंप से पदक जीत कर लौटे एयर विंग कैडेटों का सम्मान, गुरलीन बने 'बेस्ट कैडेट ऑफ कैंप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीसी कैंप से पदक जीत कर लौटे एयर विंग कैडेटों का सम्मान, गुरलीन बने 'बेस्ट कैडेट ऑफ कैंप'
Sat, 31 Aug 2019 05:12 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 31 Aug 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
पदक जीत कर लौटे एयर विंग के कैडेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीसी कैंप से पदकर जीत कर लौटे एनसीसी एयर विंग के कैडेटों को सम्मानित किया गया। कैडेट गुरलीन सिंह 'बेस्ट कैडेट ऑफ कैंप' बने। हरियाणा के करनाल में सेक्टर 14 स्थित पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविधालय के कैडेटों का प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कैडेट एटीसी कैंप में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर लौटे हैं।
हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट करनाल द्वारा कनिपला में 20 से 29 अगस्त तक एनुअल ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया था। एनसीसी अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल के नेतृत्व में महाविद्यालय के 92 एनसीसी एयर विंग के कैडेटों ने कैंप में हिस्सा लिया।
एनसीसी अधिकारी सुरेश दुग्गल ने बताया कि कैंप में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में महाविद्यालय के कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। लगभग सभी इवेंट्स में गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ-साथ बेस्ट कैडेट ऑफ कैंप का खिताब भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
कैम्प में एरो मॉडलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय की कैडेट अंशिका, कैडेट अलका, कैडेट गौरव जांगड़ा, कैडेट शुभम, कैडेट श्रवण, कैडेट विजेता व कैडेट मोनिका को अम्बाला ग्रुप के कमांडर, ब्रिगेडियर राजेश्वर सिंह द्वारा पदक देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा ने बताया की प्रति वर्ष एयर विंग के कैडेट एनुअल ट्रेनिंग कैंप में जाते हैं और कई उपलब्धियां लेकर आते हैं। लेकिन इस साल कैडेटों ने शानदार और सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने कैडेटों की मेहनत और फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल ने बताया की कैंप में विजेताओं को यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन प्रदीप बिश्नोई व एडमिन ऑफिसर पवन गोयल ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। लड़कियों की क्रॉस कंट्री दौड़ में कैडेट आकांक्षा ने गोल्ड मेडल, कैडेट काजल ने सिल्वर मेडल और कैडेट आशा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। लड़कों की क्रॉस कंट्री दौड़ में कैडेट बंटी कुमार ने गोल्ड मेडल, कैडेट मनदीप शर्मा ने सिल्वर मेडल और कैडट गौरव कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
एकल नृत्य में कैडेट मेघना शर्मा को गोल्ड मेडल, आयुषी एंड ग्रुप को ग्रुप डांस में गोल्ड मेडल, कैडेट गुरलीन एंड ग्रुप को रैगिंग विषय पर प्रस्तुत स्किट में गोल्ड मेडल मिले। पब्लिक स्पीकिंग में कैडेट एलिन को पहला स्थान और कैडेट आकांक्षा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। लड़कों में कैडेट सूरज को पहला स्थान मिला। सीनियर कैडेट मोहित के नेतृत्व में गवर्नमेंट कॉलेज एयर विंग के कैडेट्स ने ड्रिल (परेड) में पहला स्थान प्राप्त किया। कैडेट गुरलीन सिंह को बेस्ट कैडेट ऑफ कैंप का खिताब दिया गया।
प्री-वायु सैनिक कैंप, रोपड़ में कैडेट विजेता शर्मा और कैडेट मोनिका गर्ग ने स्टैटिक एयरो मॉडलिंग में पूरे पंजाब डायरेक्टरेट में प्रथम स्थान हासिल किया। पंजाब डायरेक्टरेट में कुल 8 स्क्वाड्रन हैं। प्री-वायु सैनिक कैंप में इन दोनों कैडेटों की टीम ने फाइटर एयरक्राफ्ट जगुआर का मॉडल बनाया। यह जगुआर मॉडल चौबीस घंटों में तैयार किया गया था। कैडेट धनंजय दुहन ने 0.22 फायरिंग में पंजाब डायरेक्टरेट में दूसरा स्थान प्राप्त किया।