फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government approved new Haryana Police Service Rules

एएसआई और इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती से तौबा, 50 फीसदी पर बनी बात

Wed, 19 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
government approved new Haryana Police Service Rules
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
हरियाणा में एएसआई और इंस्पेक्टर के पदों पर सीधी भर्ती से खट्टर सरकार ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। अब एएसआई और इंस्पेक्टर के पद पर सरकार सीधी भर्ती नहीं करेगी। इन पदों को हेड कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर को पदोन्नत कर भरा जाएगा। सब इंस्पेक्टर के पदों पर सीधी भर्ती तो होगी, लेकिन 50 प्रतिशत पद ही सीधे भरे जाएंगे, बाकि पदों को प्रमोशन से ही भरा जाएगा। 
विज्ञापन


यहां मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब पुलिस नियम 1934 में संशोधन को स्वीकृति दी गई ताकि सिपाहियों एवं उप-निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता लाई जा सके। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जरिए खाली पद भरे जाएंगे। सीधी भर्ती में भरे जाने वाले पदों में से तीन प्रतिशत पद उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा बैठक में गैर-राजपत्रित और अन्य रैंकों के पदों के लिए हरियाणा पुलिस सेवा नियम 2017 को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


 इनके अनुसार अब निरीक्षकों के शत-प्रतिशत पदों को उप-निरीक्षक के रैंक से पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा। उप-निरीक्षक के भी 50 प्रतिशत पद सहायक उप-निरीक्षक की पदोन्नति से भरे जाएंगे। कांस्टेबल के शत-प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा। कांस्टेबल के मामले में उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने नए राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो सेवा (समूह ग) नियम 2017 को भी स्वीकृत कर दिया है। जूनियर क्लासिफायर के शत-प्रतिशत पद पुलिस विभाग के कांस्टेबल की प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। सीनियर के पद भरने के लिए जूनियर क्लासिफायर की पदोन्नति की जाएगी। हेड क्लासिफायर, विशेषज्ञों और पर्यवेक्षकों के सभी पदों को सीनियर क्लासिफायर, हेड क्लासिफायर और विशेषज्ञों की पदोन्नति से भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed