फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   governer public meeting again cancel

पाटिल अब नहीं सुनेंगे लोगों की शिकायतें

Sat, 02 Aug 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Aug 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
governer public meeting again cancel

यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल का लगातार 14वां जन सुनवाई सत्र रद्द कर दिया गया है। सोमवार को भी यूटी सचिवालय में पाटिल का जन सुनवाई सत्र नहीं होगा।

विज्ञापन


इसके बाद इस माह के तीसरे सोमवार को जन्माष्टमी की छुट्टी के कारण सत्र नहीं होगा। अब तो हाल यह है कि लोगों ने भी आईटी विभाग के पास आवेदन करना भी बंद कर दिया है। शहर के लोग अब यही उम्मीद कर रहे हैं कि नए प्रशासक ही जन सुनवाई सत्र में उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन


पाटिल ने लगभग सात महीनों से शहर के लोगों की शिकायतें नहीं सुनी हैं। शहर के 45 से अधिक लोग हर माह के पहले और तीसरे सोमवार जन सुनवाई सत्र में अपनी शिकायतों का निवारण होने का इंतजार कर रहे हैं। राज भवन ने भी आईटी विभाग को स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल जन सुनवाई सत्र नहीं होगा। हालांकि विभाग से लोगों की शिकायतों की फाइल मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 महीनों में दो बार दरबार:
पिछले दस महीने में पाटिल के 20 जन सुनवाई सत्र होने चाहिए थे, लेकिन सिर्फ दो बार ही हुए। अक्तूबर, 2013 के बाद पाटिल ने जनवरी, 2014 में लोगों की शिकायतों को सुना था। पाटिल का आखिरी सत्र 6 जनवरी, 2014 को हुआ था। फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून और जुलाई में एक भी सत्र नहीं हुआ। अब अगस्त में भी जन सुनवाई सत्र होने की उम्मीद नहीं है।

कभी भी नियमित तौर पर नहीं हुआ सत्र
पाटिल का पांच साल का कार्यकाल 22 जनवरी, 2015 को पूरा हो रहा है। पाटिल ने अपने कार्यकाल में कभी भी नियमित तौर पर लोगों की शिकायतों को नहीं सुना। अब जब उनका कार्यकाल खत्म होने में लगभग पांच महीने ही बचे हैं तो उन्होंने लोगों से मिलना ही बंद कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि संसद का सत्र खत्म होने के बाद कुछ और राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति होनी है। इसी दौरान पाटिल का किसी दूसरे राज्य में तबादला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed