फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Got the fees removed; now the battle is to get the closed gates opened.

Chandigarh News: फीस हटवाई, अब बंद गेट खुलवाने की जंग

Tue, 27 Oct 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Got the fees removed; now the battle is to get the closed gates opened.
फीस हटवाई, अब बंद गेट खुलवाने की जंग
विज्ञापन

बोटैनिकल गार्डन पर आप का दावा, दो गेट नहीं खुले तो सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। बोटैनिकल गार्डन की प्रवेश फीस वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अब दो बंद गेट खोलने के लिए प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है। पार्टी ने दावा किया कि उसके विरोध के बाद प्रशासन ने प्रवेश शुल्क वापस लिया। प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता में चेतावनी दी कि दोनों गेट नहीं खोले गए तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
विजय पाल सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों पार्टियां शहरवासियों के हितों की अनदेखी कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवेश शुल्क लगाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा शासित प्रशासन का साथ दिया। उनके मुताबिक, फीस वापस होने के बावजूद दो गेट बंद रहने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पार्षद जसविंदर कौर ने कहा कि गेट बंद होने से महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से दोनों गेट तत्काल खोलने की मांग की। आप नेता हरदीप सिंह ने कहा कि बोटैनिकल गार्डन की जमीन से स्थानीय लोगों का जुड़ाव है और उनके हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed