{"_id":"05069e86d6883732dc58c16c3213a774","slug":"gopal-kanda-said-secrets-of-leaving-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल कांडा ने बताया कांग्रेस छोड़ने का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल कांडा ने बताया कांग्रेस छोड़ने का राज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 May 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उन्होंने समय रहते सरकारी तंत्र की खामियों से अवगत करवा दिया था। इसके बावजूद हुड्डा ने अपनी खामियों में सुधार नहीं किया तो उन्होंने सरकार से नाता तोड़ लिया।
विज्ञापन
गोपाल कांडा ने यहां जारी बयान में कहा कि उन्होंने समय-समय पर मौजूदा सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली के बारे में आवाज उठाई थी।
सरकार की कार्यप्रणाली अगर बेहतर होती तो आज मुख्यमंत्री चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले हार को स्वीकार न करते।