{"_id":"5e1d61968ebc3e87d53c5211","slug":"gopal-chawla-demand-to-make-motor-way-in-between-amritsar-and-nankana-sahib","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई मांगः गोपाल चावला बोले- अमृतसर और श्री ननकाना साहिब के बीच बनाया जाए 'मोटर वे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई मांगः गोपाल चावला बोले- अमृतसर और श्री ननकाना साहिब के बीच बनाया जाए 'मोटर वे'
Tue, 14 Jan 2020 12:07 PM IST
खुशबू गोयल
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला ने मांग की है कि अमृतसर से गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब तक एक अन्य मोटर वे का निर्माण किया जाए। देश विभाजन के बाद पहली बार गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में श्री हरमंदिर साहिब का स्थापना दिवस मनाया गया। 1589 में पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी ने सचखंड का नींव पत्थर साईं मियां मीर द्वारा रखवाया था।
इस महान दिवस को याद करने के लिए लाहौर स्थित दरबार साईं मियां मीर के वर्तमान गद्दीनशीन साई अली रजा कादरी ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में श्री दरबार साहिब के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन की घोषणा की थी। इस समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं का एक जत्था भी करतारपुर साहिब पहुंचा था।
इस अवसर पर पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बिशन सिंह ने कहा कि आज का दिन सिख-मुस्लिम दिवस के रूप में याद किया जाता है। 72 वर्ष के बाद सिखों की अरदास सुनी गई। अब सिख मुस्लिम भाईचारे के साथ गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में स्थापना दिवस मनाया करेंगे। दरबार साईं मियां मीर के गद्दी नशीन साईं अली रजा कादरी ने कहा कि साईं मियां मीर जी की तीन गुरु साहिबान के साथ सांझ थी।

करतारपुर साहिब के हर कार्यक्रम में शामिल होता है गोपाल चावला
इस समारोह में खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला ने भारत-पाकिस्तान सरकार से मांग की कि वह अमृतसर से गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब तक एक अन्य मोटर वे का निर्माण कराए, ताकि श्रद्धालुओं को प्रतिदिन गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने का सौभाग्य मिल सके। चावला की इस मांग पर श्रद्धालुओं ने जैकारे लगा कर अपनी सहमति जताई।
गोपाल चावला ने पाकिस्तान सिख संगत के नाम से एक संस्था गठित कर रखी है, जिसकी आड़ में चावला अब करतारपुर साहिब में आयोजित हर समागम में शामिल हो रहा है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में निकाले गए नगर कीर्तन में भी चावला शामिल था। पाकिस्तान सरकार ने भारत सरकार द्वारा इस संदर्भ में उठाई गई आपत्तियों को दरकिनार कर दिया है।