फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news, now vegetable mandi 2 day in week from 7 april

गुड न्यूज, अब आपके घर के नजदीक सप्ताह में 2 दिन सब्जी मंडी

Wed, 06 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
good news, now vegetable mandi 2 day in week from 7 april
सब्जी मंडी - फोटो : demo pic

सात अप्रैल से सेक्टरों में हफ्ते में दो दिन मंडी शुरू हो रही है। इसकी शुरूआत मार्केट कमेटी की ओर से सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में वीरवार से शुरू की जाएगी। यह घोषणा मंगलवार को डीसी अजीत बाला जी जोशी ने की। उन्होंने बताया कि सलाहकार परिमल राय इस मंडी का उद्घाटन करेंगे। मार्केट कमेटी की ओर से जो शहर में मंडिया लगाई जाएगी वहां पर सिर्फ सब्जी और फल ही बिकेगा।

विज्ञापन


यहां पर बिकने वाली सब्जियों के रेट होलसेल को देखकर ही मार्केट कमेटी तय करेगी। अगर कोई तय रेट से ज्यादा चार्ज करेगा तो उस फड़ी वाले का लाइसेंस खारिज कर दिया जाएगा। डीसी अजीत बाला जी जोशी ने मार्केट कमेटी में प्रैसवार्ता के दौरान बताया कि हर फड़ी वाले को पहचान पत्र भी जारी किया जा रहा है अभी तक शहर में शुरू की जा रही मंडियों के लिए 850 फड़ी लगाने के लिए आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन


सब्जी बेचने वाले जमींदारों को भी पहचान पत्र जारी होंगे। कमेटी के अनुसार जिसे पहचान पत्र जारी किया जाएगा वो फड़ी वाला अगर दो बार से ज्यादा ओवरचार्जिंग की शिकायत में पकड़ा गया तो उसे मंडी में फड़ी लगाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि कम तोलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।  डीसी ने बताया कि कमेटी की ओर से शुरू की जा रही मंडियों से जो दबाव इस समय सेक्टर-26 मंडी में है वह भी कम होगा। इस समय मंडी में जाम की स्थिति बनी रहती है।


प्रैसवार्ता में मार्केट कमेटी के चेयरमैन मार्केटिंग बोर्ड के ज्वाइंट सचिव वीरेंद्र चौधरी, मार्केट कमेटी के सचिव राजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामवीर भट्टी का कहना है कि भविष्य में और सेक्टर में भी मंडियां शुरू की जाएगी।

सेक्टरों में मंडी का शेड्यूल
स्थान-----------------पंजाब मंडी बोर्ड, मार्केट कमेटी

सेक्टर-45------------सोमवार, शुक्रवार
सेक्टर-39------------मंगलवार, मंगलवार
सेक्टर-40------------बुधवार, शनिवार
रामदरबार------------वीरवार, रविवार
सेक्टर-46------------शुक्रवार, बुधवार
सेक्टर-43------------शनिवार, सोमवार
सेक्टर-34------------रविवार, वीरवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed