{"_id":"5703bdc94f1c1b5429c810e1","slug":"good-news-now-vegetable-mandi-2-day-in-week-from-7-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, अब आपके घर के नजदीक सप्ताह में 2 दिन सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, अब आपके घर के नजदीक सप्ताह में 2 दिन सब्जी मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात अप्रैल से सेक्टरों में हफ्ते में दो दिन मंडी शुरू हो रही है। इसकी शुरूआत मार्केट कमेटी की ओर से सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में वीरवार से शुरू की जाएगी। यह घोषणा मंगलवार को डीसी अजीत बाला जी जोशी ने की। उन्होंने बताया कि सलाहकार परिमल राय इस मंडी का उद्घाटन करेंगे। मार्केट कमेटी की ओर से जो शहर में मंडिया लगाई जाएगी वहां पर सिर्फ सब्जी और फल ही बिकेगा।
विज्ञापन
यहां पर बिकने वाली सब्जियों के रेट होलसेल को देखकर ही मार्केट कमेटी तय करेगी। अगर कोई तय रेट से ज्यादा चार्ज करेगा तो उस फड़ी वाले का लाइसेंस खारिज कर दिया जाएगा। डीसी अजीत बाला जी जोशी ने मार्केट कमेटी में प्रैसवार्ता के दौरान बताया कि हर फड़ी वाले को पहचान पत्र भी जारी किया जा रहा है अभी तक शहर में शुरू की जा रही मंडियों के लिए 850 फड़ी लगाने के लिए आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन
सब्जी बेचने वाले जमींदारों को भी पहचान पत्र जारी होंगे। कमेटी के अनुसार जिसे पहचान पत्र जारी किया जाएगा वो फड़ी वाला अगर दो बार से ज्यादा ओवरचार्जिंग की शिकायत में पकड़ा गया तो उसे मंडी में फड़ी लगाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि कम तोलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने बताया कि कमेटी की ओर से शुरू की जा रही मंडियों से जो दबाव इस समय सेक्टर-26 मंडी में है वह भी कम होगा। इस समय मंडी में जाम की स्थिति बनी रहती है।
प्रैसवार्ता में मार्केट कमेटी के चेयरमैन मार्केटिंग बोर्ड के ज्वाइंट सचिव वीरेंद्र चौधरी, मार्केट कमेटी के सचिव राजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामवीर भट्टी का कहना है कि भविष्य में और सेक्टर में भी मंडियां शुरू की जाएगी।
सेक्टरों में मंडी का शेड्यूल
स्थान-----------------पंजाब मंडी बोर्ड, मार्केट कमेटी
सेक्टर-45------------सोमवार, शुक्रवार
सेक्टर-39------------मंगलवार, मंगलवार
सेक्टर-40------------बुधवार, शनिवार
रामदरबार------------वीरवार, रविवार
सेक्टर-46------------शुक्रवार, बुधवार
सेक्टर-43------------शनिवार, सोमवार
सेक्टर-34------------रविवार, वीरवार