खुशखबरी, अब सीधे आपके रसोइघर तक पहुंचेगी गैस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब गैस सिलेंडर सीधे ही घर तक पहुंच जाया करेगा। बुकिंग नहीं करानी पड़ेगी। खबर मोहालीवासियों के लिए है।
लोगों को अब गैस सिलेंडर की बुकिंग और सब्सिडी के चक्करों से मुक्ति मिल जाएगी। गैस सीधे लोगों के रसोइघर तक पहुंचेगी। इससे लोगों के समय और पैसे की बचत होगी।
दरअसल, शहर में नेचुरल गैस की पाइन लाइन (पीएनजी) को बिछाने का काम शुरू होने वाला है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लोगों को नए माध्यम से सप्लाई होगी।
जानकारी के मुताबिक, पाइप लाइन बिछाने का काम इंडियन ऑयल कारपोशन और अडानी गैस द्वारा मिलकर किया जा रहा है। गैस सप्लाई राजपुरा स्थित प्लांट से की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में शहर के अलावा चंडीगढ़, पंचकूला के अलावा बद्दी, नालागढ़ और परवाणु तक बिछाई जाएगी।
शहर में सेक्टर-65 कंबाला स्थित से बिछाने का काम शुरू किया गया। पाइप लाइन बिछाने का काम विभिन्न चरणों में शुरू किया गया। इसमें नए और पुराने दोनों सेक्टर कवर किए जा रहे हैं। यह पाइप लाइन शहर की सड़कों के बिल्कुल किनारे से करीब डेढ़ तीन फुट गहराई में डाली जाएगी।
वहीं, कोशिश की जा रही है कि पाइप लाइन में कम से कम मोड़ आएं, ताकि सप्लाई में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके अलावा सीनियर अधिकारियों द्वारा काम की समीक्षा भी की जा रही है।
28 किलोमीटर में बिछाई जाएगी पाइप लाइन
जानकारी के मुताबिक, नेचुरल गैस पाइप लाइन शहर में 28 किलोमीटर के एरिया में बिछाई जाएगी। पाइप लाइन दो साइड में बिछाई जा रही है। इसके लिए पूरा ले आउट प्लान तैयार किया गया है।
उसी पर कंपनी काम कर रही है। कोशिश यही की जा रही है कि लाइन के रास्ते में कोई अन्य फोन, बिजली, सीवरेज या ड्रेनेज की लाइन न आए। जिससे कि किसी भी प्रकार की लोगों को मुश्किल न उठानी पड़े।
घरों में लगेंगे मीटर, खर्च भी होगा काम
स्कीम के मुताबिक नेचुरल गैस की सप्लाई घर और कामर्शियल दोनों एरिया में की जाएगी। इसके तहत घरों में मीटर लगेंगे। जितना लोग गैस प्रयोग करा करेंगे। उसी हिसाब से लोगों को मासिक भुगतान करना पड़ेगा। इसके अलावा गैसे के दाम बढ़ने और अन्य चक्करों से भी छुटकारा मिल जाएगा।
पूरब अपार्टमेंट में मिलेगी पाइप लाइन से गैस
गमाड द्वारा सेक्टर-89 में बसाए जा रहे पूरब अपार्टमेंट में पाइप लाइन से ही गैस मिलेगी। गमाडा ने अपार्टमेंट में उसी तरीके से काम किया जा रहा है। इसके अलावा सारे फ्लैट्स का मुंह पूरब की तरह रहेगा।