फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news for Mayor and Councillors of Haryana

पार्षद से लेकर मेयर तक, सबके लिए खुशखबरी

Mon, 14 Jul 2014 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 14 Jul 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
good news for Mayor and Councillors of Haryana

प्रदेशभर में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन


यह राशि पंजाब से 500-500 रुपये अधिक होगी। सेक्टर-पांच स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने यह घोषणा की। इस दौरान प्रदेश भर से पार्टी के कुल 683 में से लगभग 475 प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने उन्हें सही तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाने की भी नसीहत दी और प्रदेश में किए गए विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी।

875 कालोनियां नियमित करने की योजना

good news for Mayor and Councillors of Haryana

मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि अनियमित कालोनियों को नियमित करने की नीति के तहत 875 कालोनियों को नियमित करने की योजना है। हुड्डा ने कहा कि वर्ष 2014-15 में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन चालू किया गया है।

इसके तहत 50 हजार गरीब व्यक्तियों के बैंक खाते खोले गए, जबकि प्रियदर्शनी आवास योजना के तहत दो लाख मकान बनाए जा रहे हैं।

हुड्डा ने कहा कि सरकार ने छोटे दुकानदारों, रेहड़ी व फड़ी वालों के लिए प्राकृतिक आपदाओं में नुकसान होने पर पांच लाख रुपये तक का मुआवजा देने का प्रावधान किया है। हुडा सेक्टरों और पालिका क्षेत्रों में पड़ी खाली जमीन पर रेहड़ी बाजार बनाने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाषर्दों से 500 नए वोटर जोड़ने की अपील

good news for Mayor and Councillors of Haryana

सीएम ने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों से कम से कम 500 नए वोटरों को कांग्रेस से जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि यदि सभी प्रतिनिधि यह तय कर लें तो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत निश्चित है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि शहरों में कांग्रेस हमेशा मजबूत रही है। पार्षद इसे और मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा जिन कामों का श्रेय ले रही है, उसे अंजाम तक पहुंचाना एक-डेढ़ माह का खेल नहीं है।

इनमें वर्षों का समय लगता है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शहरों के साथ-साथ गांवों का भी संतुलित विकास करवाया है।

पंचकूला के विधायक डीके बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से पंचकूला में गत साढे़ चार साल में 350 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए गए हैं।

विज्ञापन

प्रदेशभर के कई मेयर शामिल हुए

good news for Mayor and Councillors of Haryana

इस सम्मेलन में पंचकूला की मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया, पंचकूला के सीनियर डिप्टी मेयर एसएस नंदा, कांग्रेस महासचिव रंजीता मेहता, जिला परिषद के चेयरमैन राजेश कोना, पूर्व विधायक सतविंदर राणा, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, पूर्व जिला कांग्रेस पार्टी के प्रधान ओमप्रकाश देवीनगर, पार्षद ओमवती पुनिया, पूर्व नगर परिषद के प्रधान रविंदर रावल, मनवीर कौर गिल्ल, पूर्व पार्षद चांदवीर हुड्डा भी शामिल हुए। वहीं, अंबाला के मेयर रमेश मल्ल, हिसार की मेयर शकुंतला, रोहतक की मेयर रेनु डाबला, फरीदाबाद के मेयर अशोक अरोड़ा, यमुनानगर की मेयर सरोज बाला के अलावा धनिन्द्र वालिया, पूर्व नगर परिषद के प्रधान तरुण भंडारी ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed