फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news for Guest Teachers

सरकारी स्कूल के गेस्ट टीचर्स के लिए खुशखबरी!

Mon, 02 Dec 2013 11:22 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Dec 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
good news for Guest Teachers

शहर के सरकारी स्कूलों में कई सालों से गेस्ट टीचर्स के तौर पर पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए नए साल पर खुशखबरी मिल सकती है।

विज्ञापन


नए साल में 450 से अधिक गेस्ट टीचर्स के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार अगर सब ठीक रहा तो गेस्ट टीचर्स को भी कांट्रेक्ट और एसएसए शिक्षकों के समान वेतन का ग्रेड मिल सकता है।

गेस्ट जेबीटी को मौजूदा समय में 15 हजार जबकि कांट्रेक्ट और एसएसए को 26,900 मासिक वेतन दिया जा रहा है। एक समान काम के बावजूद वेतन में अंतर को लेकर काफी समय से गेस्ट टीचर्स वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार सरकारी गेस्ट टीचर्स को रेगुलर, कांट्रेक्ट और एसएसए शिक्षकों से काफी कम वेतन दिया जा रहा है।

गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन की ओर से डीपीआई(स्कूल) कमलेश कुमार को कुछ दिन पहले ही वेतनमान बढ़ाने को लेकर चिट्ठी दी गई थी।

इस मामले में फाइल तैयार कर शिक्षा सचिव वीके सिंह को भेजी गई। लेकिन आला अधिकारियों ने फाइल पर दो बिंदुओं पर सवाल लगाकर वापिस डीपीआई(स्कूल) को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ रोज पहले ही गेस्ट टीचर्स की सैलरी बढ़ाने का मामला फिर से शिक्षा सचिव के पास पहुंच गया है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार इस बार गेस्ट टीचर्स का वेतन बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

डीपीआई(स्कूल) ने इस संबंध में कहा कि गेस्ट टीचर्स की सैलरी बढ़ाने का केस तैयार कर प्रशासन को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत गेस्ट टीचर्स के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी। बहुत जल्द इस मामले में आदेश जारी किए जाएंगे।


गेस्ट और कांट्रेक्ट और एसएसए शिक्षकों के वेतन में अंतर
पोस्ट------गेस्ट टीचर्स-----कांट्रेक्ट
जेबीटी-----15 हजार------26,900
टीजीटी-----18 हजार---30,400
पीजीटी-----20 हजार---34,400

कंप्यूटर टीचर्स का भी बढ़ेगा वेतन
शहर के सरकारी स्कूलों में कई सालों से स्पिक और कांट्रेक्ट पर नियुक्त कंप्यूटर टीचर्स भी लगातार वेतन बढ़ोतरी को लेकर मांग कर रही हैं।

रविवार को इस मामले में सांसद पवन बंसल से कंप्यूटर टीचर्स का डेलीगेट्स मिला। शिक्षा सचिव ने कंप्यूटर टीचर्स का वेतन बढ़ाने को लेकर आश्वासन दिया है। ऐसे में नए साल पर कंप्यूटर टीचर्स का वेतन भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed