फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news for ex armyman, ex armyman chandigarh, nagar nigam meeting, chandigarh

पूर्व फौजियों को हाउस टैक्स से छूट देने का प्रस्ताव पास

Thu, 31 Mar 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 31 Mar 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
good news for ex armyman, ex armyman chandigarh, nagar nigam meeting, chandigarh
हाउस टैक्स - फोटो : DEMO Pics
पूर्व फौजियों और वीर नारियों को हर आकार के मकान पर हाउस टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव नगर निगम सदन की बैठक में पास कर दिया गया। प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में सिर्फ 300 स्क्वेयर यार्ड के कवर एरिया वाले रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों के मकानों को हाउस टैक्स से छूट देने का प्रावधान था, इससे 99 प्रतिशत पूर्व फौजियों को कोई राहत नहीं मिली, क्योंकि सभी फौजियों के मकान इससे ज्यादा एरिया में बने हुए हैं। शहर में इस समय 12 हजार फौजियों के मकान हैं।
विज्ञापन


सोमवार को रिटायर्ड मेजर एवं मनोनीत पार्षद डीएस संधू ने पंजाब की तर्ज पर पूर्व फौजियों के हर साइज के मकान पर हाउस टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव मेयर अरुण सूद को दिया था, उसे बुधवार को मंजूरी दे दी गई। पिछले साल शहरवासियों पर प्रशासन की ओर से हाउस टैक्स का बोझ डाला गया था। उस समय 20 से 40 प्रतिशत तक छूट भी दी गई थी, लेकिन नए सत्र में छूट मिलेगी या नहीं इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इस साल भी मिलनी चाहिए छूट
सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल ने सदन में कहा कि जिस तरह से हाउस टैक्स में 20 से 40 प्रतिशत की छूट शहरवासियों को मिली थी उसी तरह से नए वित्तीय सत्र में भी छूट मिलनी चाहिए। मालूम हो कि अभी तक प्रशासन ने इस पर निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर के आने के बाद आए अधिकारी
सदन की बैठक 11 बजे शुरू हो गई थी मेयर भी सदन में अपनी कुर्सी में आकर बैठ गए लेकिन अधिकारी 11.15 बजे आए। जिस पर कांग्रेस के पूर्व मेयर ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है। अधिकारी मेयर अरुण सूद को हल्के में ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed