{"_id":"57dabfcb4f1c1b0d47d4772c","slug":"good-news-for-congress-party-before-punjab-assembly-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Sep 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
PUSU Support Congress
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए एक अच्छी खबर आई है। जी हां, कांग्रेस को यह अच्छी खबर पीयू चुनावों में जीती पूसू की तरफ से मिला है। पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (पूसू) ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन का एलान किया है। यह समर्थन इस शर्त पर दिया जाएगा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पीयू की ग्रांट बहाल की जाएगी, जोकि 2008 से बंद है।
पूसू के प्रेसिडेंट निशांत कौशल, वाइस प्रेसिडेंट अवनीत कौर, सेक्रेटरी आशिक मोहम्मद, ज्वाइंट सेक्रेटरी अमित कौशल ने वीरवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। छात्र नेताओं ने कहा कि उन्हें कैप्टन अमरिंदर से काफी उम्मीदें हैं और वे उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने सिर्फ एक शर्त पर कांग्रेस को समर्थन दिया है। कांग्रेस को सरकार बनने पर पंजाब यूनिवर्सिटी की ग्रांट बहाल करनी होगी, जोकि कई सालों से रुकी हुई है।

कैप्टन से मिले छात्र नेता, अमरिंदर ने दिया पीयू की ग्रांट बहाल करने का भरोसा
VC Arun Grover On PU
- फोटो : अमर उजाला
पीयू के वाइस चांसलर के हवाले से उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ग्रांट बंद करने से पीयू बंद होने के कगार पर पहुंच गई है। पंजाब सरकार को पीयू को 250 करोड़ रुपये देने हैं और यह रकम बढ़ती ही जा रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समर्थन के लिए पूसू को धन्यवाद दिया।
साथ ही भरोसा दिया कि कांग्रेस सरकार बनने पर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार पंजाब यूनिवर्सिटी की सारी ग्रांट बहाल की जाएगी। इस मौके पर एआईसीसी इंचार्ज आशा कुमारी, कैंपेन कमेटी चेयरपर्सन अंबिका सोनी, एआईसीसी सचिव हरीश चौधरी, लाल सिंह, यूथ कांग्रेस प्रधान अमरप्रीत लाली, बीरइंदर ढिल्लों, खुशबाज जटाना भी मौजूद थे।