फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news for chandigarh electricity users

चंडीगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी

Sun, 13 Apr 2014 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Apr 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
good news for chandigarh electricity users

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही लोगों को बिजली दरें बढ़ने की आशंका से राहत दे दी गई है। बिजली विभाग ने 21 फसीदी तक रेट बढ़ाने के लिए ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) को याचिका दी थी।

विज्ञापन


जेईआरसी ने इसे खारिज कर दिया था मगर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया था कि मतदान तक जेईआरसी कोई आदेश जारी न करे।

मतदान के अगले दिन शुक्रवार को जेईआरसी के चेयरमैन एसके चतुर्वेदी ने 214 पृष्ठों के आदेश में स्पष्ट किया कि बिजली विभाग के पास सरप्लस 74.89 करोड़ की राशि बची है।
विज्ञापन


ऐसे में बिजली के रेट में बढ़ोतरी की कोई जरूरत नहीं है। जेईआरसी के इस आदेश के बाद शहर के लोगों का बिजली का बिल एक साल और नहीं बढ़ेगा। जेईआरसी ने अपने आदेश में प्रशासन से बिजली विभाग को कई और सुझाव भी दिए हैं। बिजली के रेट इसलिए भी नहीं बढ़ाए गए प्रशासन ने जेईआरसी के निर्देश पर अपने अकाउंट्स का कामर्शियल ऑडिट नहीं कराया। पिछले वित्त वर्ष में भी प्रशासन ने ऑडिट नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह थी प्रशासन की याचिका
प्रशासन ने चंडीगढ़ में एक अप्रैल से बिजली के रेट 21 फीसदी तक बढ़ाने को लेकर जेईआरसी के पास 20 जनवरी को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। प्रशासन ने अपनी याचिका में पहले की तरह तीन स्लैब ही रखे थे।


घरेलू उपभोक्ताओं से 150 यूनिट तक 2.30 रुपये प्रति यूनिट की जगह 2.78 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव था। 150 से 400 यूनिट के लिए उपभोक्ताओं से 4.20 रुपये प्रति यूनिट की जगह 4.60 रुपये प्रति यूनिट लेने का प्रस्ताव है। 400 से ऊपर यूनिट खर्च होने पर उपभोक्ताओं से 4.40 रुपये प्रति यूनिट की जगह 4.95 रुपये प्रति यूनिट लेने का प्रस्ताव था। कामर्शियल उपभोक्ताओं से 150 यूनिट के लिए 4.30 की जगह 4.70 और 150 से 400 यूनिट के लिए 4.50 रुपये प्रति यूनिट की जगह 5.30 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। 400 से ऊपर यूनिट के लिए उन्हें 4.70 रुपये प्रति यूनिट की जगह 5.70 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed