फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good news for 40 teachers of Panjab university

40 शिक्षकों के लिए खुशखबरी, पास्ट सर्विस काउंट का रास्ता साफ, डिप्टी रजिस्ट्रार देखेंगे प्रकरण

Sun, 19 Jul 2020 06:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Jul 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Good news for 40 teachers of Panjab university
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब विश्वविद्यालय के 40 शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। शिक्षकों की पास्ट सर्विस काउंट के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार स्थापना को नामित किया है। वे सभी प्रकरणों को देखकर समिति की बैठक कराएंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की शनिवार को वीसी प्रो. राजकुमार के साथ बैठक में इस समस्या का हल निकाला गया। 

विज्ञापन


इस मौके पर शिक्षकों से जुड़ी तमाम समस्याओं को उठाया गया। कई समस्याएं मौके पर ही हल की गईं तो कुछ को पूरा करने में अभी वक्त लगेगा। पीयू में लगभग 40 शिक्षकों के कैश प्रमोशन साक्षात्कार के अभाव में रुके हुए हैं। पुटा की ओर से यह मुद्दा भी उठाया गया। कहा कि साक्षात्कार के लिए बोर्ड बनाया जाना है जो प्रक्रिया अब तक नहीं हुई। यह भी सुझाव दिया गया है कि इस बोर्ड में लोकल विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों को बुलाया जाए ताकि वह आसानी से आ सकें और जा सकें। कोरोना के कारण बाहरी विशेषज्ञों को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


अब नहीं टपकेंगे शिक्षकों के आवास 
बैठक के दौरान पुटा ने कहा कि हर बार बारिश में शिक्षकों के आवास टपकते हैं। रातभर शिक्षकों को दिक्कतें होती हैं। पानी टपकने के कारण वह सो नहीं पाते हैं। इस पर निर्माण विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनपसंद नहीं वरिष्ठता के आधार पर हॉस्टल वार्डन की नियुक्ति

वरिष्ठता के आधार पर हॉस्टल वार्डन की नियुक्ति करने का मामला भी रखा गया। कहा कि सीनियर शिक्षकों को जो हक मिलना चाहिए वह दिया जाना चाहिए। वार्डन मनपसंद के आधार पर तैनात नहीं किए जाने चाहिए। कहा कि इससे संस्थान के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता है। 

पीयू की स्वच्छता पर पुटा ने उठाया सवाल 
परिसर की स्वच्छता का भी पुटा ने मुद्दा उठाया। कहा कि गंदगी के कारण लोगों को परेशानी होती है। कोरोना इस समय तेजी से फैल रहा है। ऐसे में परिसर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए। इस मामले में रजिस्ट्रार जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाकर भेजेंगे। 

ये मामले भी पुटा ने प्रमुखता से उठाए 

  • पेंशन व सेवानिवृत्ति के लाभ समय पर न मिलने के कारण लोगों को परेशानी होती है। 65 साल की आयु पार कर चुके लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए। वीसी ने इस मुद्दे का जल्द हल करने का आश्वासन दिया। 
  • पुटा ने कहा कि विभाग अध्यक्षों की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाएं। साथ ही शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वालों को कमेटियों में शामिल न किए जाने पर नाराजगी जताई गई।
  • परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। शिक्षकों को रिफ्रेशर कोर्स का लाभ देने को भी कहा है। वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं के निराकरण के लिए कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed