फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good literature helps to teach good speaking

अच्छा बोलने के लिए यह होगा मददगार

Sat, 20 Feb 2021 08:22 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Good literature helps to teach good speaking
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज-36 के यंग कम्युनिकेटर्स क्लब (वायसीसी) ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) प्रायोजित बोलने की कला पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन करवाया। इसमें पीआरसीआई चंडीगढ़ के अध्यक्ष व लेखक विवेक अत्रे बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमेरिका, कोस्टा रिका, ओमान, फिलीपींस, नाइजीरिया, यूएई, मलयेशिया, घाना, बंगलादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका समेत 19 देशों से 1300 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया। विवेक अत्रे ने प्रतिभागियों को बताया कि अच्छा बोलना सीखने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व आईएएस विवेक अत्रे ने प्रतिभागियों के साथ अपने प्रशासनिक सेवा अनुभव को साझा करते हुए संचार की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने संचार दोष से मनुष्य की प्रतिष्ठा और रिश्तों पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने ई-मेल संचार में शिष्टाचार, भाषण के दौरान शरीर के हाव भाव, संक्षिप्त में अपनी बात रखना, आत्मविश्वास, सही शब्दों का प्रयोग करना सिखाया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सफल होने के लिए एकांत में पहले बोलने का अभ्यास करें और खुद की गलतियों को सुधारें। कॉलेज प्राचार्य डॉ. निशा भार्गव ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए संचार को बढ़ावा के प्रयास की सराहना की। उन्होंने युवाओं से जीवन में सफलता के लिए अपने संचार कौशल को निखारने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed